G20 Summit : जी-20 समिट में शामिल होने आ रहे अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन भी देश की राजधानी दिल्ली आ रहे है। अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन आज शाम करीब सात बजे दिल्ली आ जाएंगे।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। G20 Summit : अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन आज शाम करीब 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को शुरू होने वाले दो दिवसीय जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम को पहुंचने वाले है। जनवरी 2021 में प्रेसिडेंट पद संभालने के बाद जाे बाइडेन की यह पहली भारत यात्रा है। प्रेसिडेंट गुरुवार रात (अमेरिकी समयानुसार) अमेरिका से दिल्ली के लिए रवाना हुए। व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह अपनी भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सेंटर (सीडीसी) द्वारा फिक्स कोविड-19 गाइडलाइन को फाॅलो करेंगे। सोमवार को, फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन का कोविड टेस्ट पाॅजिटिव आया। बाइडेन के अलावा ये लीडर भी आज पहुंचेंगे
बाइडेन के अलावा, चीन के प्राइम मिनिस्टर ली कियांग, संयुक्त अरब अमीरात के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और इतालवी प्राइम मिनिस्टर जियोर्जिया मेलोनी भी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। चीनी प्राइम मिनिस्टर के शाम 7.45 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच, फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन, ऑस्ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्टर एंथनी अल्बानीज, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक, जापानी प्राइम मिनिस्टर फुमियो किशिदा, ब्राजील के प्रेसिडेंट लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, बांग्लादेश की प्राइम मिनिस्टर शेख हसीना भी शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचेंगी।जी20 समूह में शामिल हैं ये 20 देश सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामफोसा ने भी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की अपनी यात्रा की पुष्टि की है। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, समूह के सदस्य देशों ने 55 सदस्य देशों के एक महाद्वीपीय निकाय, अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता देने पर सहमति व्यक्त की थी। इसके साथ ही अफ़्रीकी संघ को यूरोपीय संघ के समान दर्जा प्राप्त हो गया है। जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

Posted By: Shweta Mishra