Anant Ambani and Radhika Merchant Mehndi: संगीत और हल्दी सेरेमनी के बाद बुधवार को अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका के लिए मेहंदी सेरेमनी ऑर्गनाइज की। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए। इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर अनन्या पांडे रणवीर सिंह संजय दत्त महेंद्र सिंह धोनी को स्टाइलिश अंदाज में देखा गया...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Anant Ambani and Radhika Merchant Mehndi Photos: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी सिर्फ कुछ दिन बाद अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी रचाने वाले हैं। कपल की शादी करीब एक साल से सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं दो-दो प्री वेडिंग फंक्शन करने के बाद अब 12 जुलाई को अनंत-राधिका अपनी शादी का जश्न मनाने को तैयार हैं। दोनों के वेडिंग फंक्शन 1 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो शादी के दिन तक चलेंगे। संगीत सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी के बाद बुधवार को अंबानी परिवार ने कपल के लिए अपने बंगले एंटीलिया में मेहंदी सेरेमनी ऑर्गनाइज की, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए। इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, संजय दत्त, महेंद्र सिंह धोनी को स्टाइलिश अंदाज में देखा गया।


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस मेंहदी सेरेमनी में पर्पल लहंगा पहनकर पहुंचीं। एक्ट्रेस का लुक और आउटफिट न तो ज्यादा सिंपल था और न ही ज्यादा हैवी। अन्नया के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे की मेहंदी के लिए ग्रीन-ब्लू कलर का रॉयल साड़ी पहना। मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की इस साड़ी में हर जगह मोटिफ व जरी डिजाइन था। जिसे उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी के साथ कैरी किया।

कैप्टन कूल एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ इस सेरेमनी में पहुंची। इस फंक्शन में धोनी ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना, वहीं साक्षी ने लहंगा पहना।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मेहंदी फंक्शन में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर भी शामिल हुए।

Posted By: Anjali Yadav