Anant Ambani And Radhika Merchant Sangeet Ceremony: 12 जुलाई को शादी से पहले ही अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं जो शादी के दिन तक चलेंगे। इसी बीच अंबानी परिवार ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अनंत साधिका की ग्रैंड संगीत सेरेमनी होस्ट की। इस संगीत सेरेमनी में कई सितारों ने शिरकत कर चार चांद लगाए...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Anant-Radhika Sangeet Ceremony: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी सिर्फ कुछ दिन बाद अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी रचाने वाले हैं। कपल की शादी करीब एक साल से सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं दो-दो प्री वेडिंग फंक्शन करने के बाद अब 12 जुलाई को अनंत-राधिका अपनी शादी का जश्न मनाने को तैयार हैं। बता दें कि, कपल के शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं, जो शादी के दिन तक चलेंगे। इसी बीच अंबानी परिवार ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अनंत साधिका की ग्रैंड संगीत सेरेमनी होस्ट की। इस संगीत सेरेमनी में कई सितारों ने शिरकत कर चार चांद लगाए।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहीन भट्ट और आदित्य रॉय कपूर एक साथ ऑल ब्लैक अटायर में ट्यूनिंग करते नजर आए।

शिमरी लहंगे में पति जैकी भगनानी के साथ स्पॉट हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह।

एक्ट्रेस विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ कपूर के साथ पार्टी में पहुंची।

न्यू पेरेंट्स वरुण धवन और नताशा दलाल भी इस संगीत सेरेमनी का हिस्सा बनीं।

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इस संगीत सेरिमनी में अपने पति के साथ शिरकत की।

गोल्डन गर्ल बनीं माधुरी दीक्षित ने अपने पति राम नेने के साथ संगीत सेरेमनी में चार चांद लगा दिए।

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और नूपुर सेनन भी इस संगीत सेरेमनी में शामिल हुई।

खुशी कपूर और शनाया कपूर ने इस पार्टी ने शिरकत कर चार चांद लगा दिए।

भाईजान सलमान खान ने ऑल ब्लैक लुक में धांसू एंट्री मारी।

अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ इस पार्टी में पहुंची।

Posted By: Anjali Yadav