भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला की मां की शुक्रवार को डेथ हो गयी है। उनका का शव महाराष्ट्र के पुणे में डेक्कन जिमखाना इलाके में प्रभात रोड पर स्थित उनके फ्लैट में मिला। उनका गला कटा हुआ था। हालातों को देखते हुए सुसाइड का शक किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला की मां माला अशोक अंकोला (77) का शव महाराष्ट्र के पुणे में डेक्कन जिमखाना इलाके में प्रभात रोड पर स्थित उनके फ्लैट में मिला। कहा जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालाांकि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। माला अशोक अंकोला अपनी बेटी के साथ रहती थी। पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संदीप सिंह गिल ने कहा, "घटना का पता तब चला जब उसकी नौकरानी फ्लैट पर आई और जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी।" जब दरवाजा खोला गया तो महिला का गला कटा हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महिला ने खुद को चोटें पहुंचाई हैं। पीड़िता को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और उसकी मौत के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। गिल ने कहा कि वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित थी।