Shamita Shetty In Hospital: शमिता का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। दरअसल शमिता अपनी सर्जरी कराने के लिए इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं। आइए जाने कि आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Shamita Shetty Endometriosis: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, रिसेंटली एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ पहले केदारनाथ और फिर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी मौजूद थीं। धार्मिक यात्रा के बाद एक्ट्रेस का परिवार रविवार को मुंबई लैटा। इसी बीच अब शमिता शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। दरअसल, शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात का खुलासा किया है कि, वो अपनी सर्जरी कराने के लिए इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

सक्सेसफुल रही शमिता की सर्जरी
शमिता ने बताया कि वो काफी समय से एंडोमेट्रियोसिस नाम की खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी। जिसके चलते वो इसकी सर्जरी कराने हॉस्पिटल आई हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी ने रिकॉर्ड किया है। जिसे पोस्ट करते हुए शमिता ने कैप्शन में लिखा कि, 'क्या आप जानते हैं कि लगभग 40% फीमेल्स एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं और हममें से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं। मैं अपनी दोनों डॉक्टर्स, डॉ. नीता वार्टी और मेरी गायनिक डॉ. सुनीता बनर्जी को थैंक यू कहती हूं क्योंकि वो तब तक नहीं रुकी जब तक उन्हें मेरे दर्द का मेन रीजन पता नहीं कर लिया। मेरी इस बीमारी को सर्जरी के जरिए हटा दिया गया है और मैं अब स्वस्थ महसूस कर रही हूं। आगे भी पेनलेस दिनों की उम्मीद कर रही हूं!'

View this post on Instagram A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

फैंस जल्द ठीक होने की कर रहे कामना
वीडियो पोस्ट होते ही शमिता के फैंस काफी परेशान नजर आए। इसके अलावा वो सब एक्ट्रेस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रे कर रहे हैं। बता दें, कि अब शमिता की सक्सेसफुल सर्जरी हो चुकी है और उन्हें इस बीमारी से निजात भी मिल गई है।

Posted By: Anjali Yadav