एक तलाकशुदा महिला शादी करना चाहती है। जिसके लिए वो पति ढूंढ रही है। मगर महिला ने शादी के लिए कुछ ऐसी डिमांड्स रख दी हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। तो जानिए क्या हैं महिला की डिमांड्स-

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। शादी के लिए लड़का या लड़की ढूंढते वक्त हर किसी की कोई ना कोई डिमांड तो होती ही है। ऐसे ही एक महिला शादी के लिए लड़का ढूंढ रही है। दरअसल महिला का डिवोर्स हो चुका है और अब वो दूसरी शादी करना चाहती है। जिसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक एडवरटाइजमेंट दिया है। जिसमें उसने अपने बारे में सारी डीटेल्स दे रखी हैं। जैसे कि उसे क्या पसंद है, क्या पसंद नहीं है। इसके साथ ही उसने इस एडवरटाइजमेंट में ये भी लिखा है कि उसका पति कैसा होना चाहिए। महिला के पास B.Ed की डिग्री है और वो ईयरली 1.3 लाख रूपये कमाती है। मगर उसकी डिमांड है कि उसका पति ईयरली 30 लाख रूपये कमाता हो, अमेरिका, यूरोप या भारत में रहता हो। इसके साथ ही अगर लड़का एनआरआई है तो फिर उसका पैकेज 80 लाख रुपये तो होना ही चाहिए।

ट्रैवलिंग और लग्जरी होटल्स हैं पसंद
महिला की डिमांड्स अभी खत्म नहीं हुईं है। इसके अलावा वो चाहती है कि उसके पति के पास 3BHK का घर होना चाहिए, जहां पर महिला के माता-पिता भी रह सकें। मगर वो अपने ससुराल वालों से अलग रहना चाहती है। महिला ने लिखा है कि वो जॉब करती है इसलिए घर का काम वो नहीं करेगी। साथ ही साथ उसने अपनी पसंद भी बताईं हैं कि उसे ट्रैवल करना और लग्जरी होटल्स में स्टे करना बेहद पसंद है। महिला ये भी चाहती है कि उसका पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हो, जिसके पास MBA या MS की डिग्री हो।

लोग कर रहे जमकर कमेंट्स
महिला की इस डिमांड लिस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वह तलाकशुदा होने के बावजूद अनमैरिड व्यक्ति चाहती है। उसके पेरेंट्स उसके साथ रहेंगे, लेकिन ससुराल वाले नहीं। उसकी सैलरी 11000 पर मंथ है जो शहरों में हाउस हेल्प की सैलरी के बराबर है। लेकिन वह चाहती है कि पति की सैलरी अच्छी हो।" महिला के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक और यूजर ने लिखा, "वह अपने ससुराल वालों को बर्दाश्त नहीं कर सकती, लेकिन चाहती है कि बेचारा आदमी उसके साथ रहने चला जाए! वह 11,000 रुपये पर मंथ कमाती है और फिर भी उसे हाउस हेल्प और शेफ चाहिए?"

Posted By: Inextlive Desk