Dhanteras 2021 : घर के प्रवेश द्वार पर ये न रखें वरना नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Dhanteras 2021 : धनतेरस हिंदू त्योहारों में महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। यह हिंदू चंद्र कैलेंडर के कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन (त्रयोदशी तिथि) को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी दूध के सागर से प्रकट हुई थीं। इसलिए त्रयोदशी तिथि पर भगवान कुबेर के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा उत्साह और भक्ति के साथ की जाती है। इस वर्ष यह 2 नवंबर 2021 मंगलवार को मनाया जा रहा है और पूजा का शुभ मुहूर्त 18:22 से 20:09 तक है। इस बीच, प्रदोष काल 17:37 से शुरू होकर 20:09 तक चलेगा। यह त्योहार काफी शुभ माना जाता है, इसलिए लोग इस दिन सोने के गहने और कपड़े जैसी नई चीजें खरीदते हैं। यह ध्यान में रखते हुए कि यह त्योहार कितना पवित्र है। इस दाैरान कुछ खास बातों को ध्यान रखने की आवश्यकता है।
धनतेरस पर क्या करें
- इस दिन साफ-सफाई बेहद जरूरी है। पूरे घर को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
- कचरा नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। ऐसे में उसका निस्तारण करें।
- धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल के दौरान करनी चाहिए।
- यमदीप एक कर्मकांड है, परिवार में किसी भी तरह की असमय मृत्यु से बचने के लिए घर के बाहर दीया जलाना चाहिए।
- पंचांग में बताए शुभ मुहूर्त में ही सोना खरीदें।
- मिट्टी या चांदी की मूर्तियों को शुभ माना जाता है इसलिए कांच या पीओपी की मूर्तियों की पूजा न करें।
- यह देवी लक्ष्मी के स्वागत का त्योहार है, इसलिए घर के प्रवेश द्वार पर जूते-चप्पल न रखें।
- मान्यता है कि धनतेरस के दिन न तो धन उधार लेना चाहिए और न ही उधार देना चाहिए।
- पूजा की रस्में खुशी से करनी चाहिए ताकि घर में नकारात्मक विचार न फैलाएं।
- इस दिन मांसाहारी भोजन से परहेज करें। डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Diwali 2021 : जानें इस साल कब है दिवाली का त्योहार, ये है इस पांच दिवसीय पर्व का इतिहास और महत्व
Diwali 2021 : दिवाली के 5 दिन कौन से हैं? यहां जानें धनतेरस से भाई दूज के बारे में