Deepika Padukone Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर 2024 को बेटी के पेरेंट्स बने हैं जिसके बाद फैंस इस नई फैमिली की पहली झलक देखने के लिए बेताब है। इसी बीच नया वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी पूरी फैमिली के साथ बेबी को लेकर हॉस्पिटल से घर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Deepika Padukone Discharge From Hospital: हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद दीपिका-रणवीर के साथ घर को चलीं लिटिल प्रिंसेस। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को एक प्यारी से बेटी के पेरेंट्स बने हैं, जिसके बाद से ही फैंस इस नई फैमिली की पहली झलक पाने के लिए काफी ज्यादा बेताब है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी पूरी फैमिली के साथ न्यू बॉर्न बेबी को लेकर हॉस्पिटल से घर जाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कपल की पेरेंट्स बनने के बाद उनकी पहली झलक भी सामने आई है।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

एक्ट्रेस का हुआ सी-सेक्शन?
वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कार में बैठे नजर आ रहे हैं। कपल कार में व्हाइट कलर के आउटफिट पहने दिख रहे हैं। वहीं, एक दूसरी कार में उनके पेरेंट्स भी हॉस्पिटल से निकलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, फैंस को कपल की बेटी की झलक देखने को नहीं मिली। जिस वजह से वो थोड़े से निराश है। कहा जा रहा है कि शायद दीपिका की सिजेरियन सर्जरी हुई है, जिस वजह से वो 8 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं हैं। ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी के जन्म के बाद अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल दिया है। उन्होंने लिखा कि, "(फीड.बर्प. स्लीप. रिपीट)।" यानी फीड कराओ, डकार दिलाओ, सुलाओ और फिर वही दोहराओ।

Posted By: Anjali Yadav