यूपी दिल्ली समेत लगभग पूरे देश में दीपावली की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच लगातार कन्फ्यूजन बना हुआ है। कोई 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी की प्लानिंग करके चल रहा है तो कोई 1 नवंबर को। आपने इस बारे में क्या सोचा है?


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इस बार दीपावली की छुट््टी को लेकर स्कूल, कॉलेजों और ऑफिस समेत घरों तक में कंफ्यूजन है कि 31 अक्टूबर या 1 नवंबर में से किस दिन दीपावली की छुट्टी व त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर फाइनली विशेषज्ञों ने बताया है कि सभी योगों को देखने के बाद ये निष्कर्ष निकलकर सामने आता है कि दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।देश के विद्वानों ने लगाई मुहरदेश के विद्वानों ने भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली की छुट्टी पर मुहर लगाई है। इसी के साथ 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच बने कन्फ्यूजन पर अब फुल स्टॉप लग चुका है। वहीं कैलेंडर की मानें तो दिल्ली में सभी सरकारी विभागों में 31 अक्टूबर को ही दीपावली की छुट्टी दी गई है। कैलेंडर के हिसाब से ही दिल्ली में 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी।तारीखों का भ्रम हुआ दूर
सभी सरकारी डिपार्टमेंट्स में भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली की छुट्टी दी गई है। तारीखों के इस भ्रम को लेकर काशी के विद्वानों ने भी तय कर दिया है कि पूरे देश में एक साथ 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। गणितीय मानों, धर्मशास्त्रीय वचनों, दृश्य और पारंपरिक मतों के आधार पर भी इसी दिन दीपावली मनाने को सही माना गया है।अमावस्या को लेकर भी बनीं अजब-गजब स्थितियांदेश के कुछ हिस्सों जैसे गुजरात, राजस्थान व केरल के कुछ क्षेत्रों में अमावस्या 31 अक्टूबर के सूर्यास्त से पहले आरंभ होकर एक नवंबर को सूर्यास्त के बाद प्रदोष में कुछ काल तक है। इससे 31 अक्टूबर और एक नवंबर को लेकर कुछ अजब-गजब स्थितियां बन रही हैं, पर धर्मशास्त्रीयों ने इस केस में भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने की बात कही है।

Posted By: Ruchi D Sharma