Chandra Grahan 2024: सितंबर 2024 में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण 17 सितंबर और 18 सितंबर को दुनिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यहां सटीक तारीख और समय के साथ जानें उन देशों के बारे में जहां यह खगोलीय घटना दिखाई देगी...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Chandra Grahan 2024: आसमान में रोमांचकारी नजारे के लिए तैयार हो जाइए! सितंबर 2024 में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि कुछ जगहों पर यह 17 सितंबर तो कुछ जगहों पर 18 सितंबर को दिखाई देगा। आंशिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को आंशिक रूप से ढकती है, जिससे चंद्रमा की सतह पर थोड़ा अंधेरा छा जाता है। इंडियन स्टैंडर्ड टाइम यानी कि IST के अनुसार, ग्रहण 18 सितंबर, 2024 की सुबह के समय लगेगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह दिन के समय होगा, जिससे इसे देखना असंभव हो जाएगा। वहीं जिन देशों में विशेष ग्रहण के समय रात होगी वहां पर यह दिखाई देगा।

आंशिक चंद्र ग्रहण की तिथि और समय
इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार, सितंबर 2024 में होने वाले आंशिक चंद्र ग्रहण के लिए निर्धारित समय और तिथि इस प्रकार है:

- उपच्छाया ग्रहण शुरू: 18 सितंबर, 06:11 AM IST

- आंशिक ग्रहण शुरू: 18 सितंबर, 07:42 AM IST

- अधिकतम ग्रहण: 18 सितंबर, 08:14 AM IST

- आंशिक ग्रहण समाप्त: 18 सितंबर, 08:45 AM IST

- उपच्छाया ग्रहण समाप्त: 18 सितंबर, 10:17 AM IST

यहां आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा
आगामी आंशिक चंद्रग्रहण दुनिया के पांच महाद्वीपों में दिखाई देगा, जिनमें यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका तथा एशिया के कुछ भाग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अंटार्कटिका के कुछ हिस्से भी इस खगोलीय नजारेके साक्षी बनेंगे, जिससे यह दुनिया भर में व्यापक रूप से देखी जाने वाली घटना बन जाएगी।

चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष में, चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना है। ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु और केतु का प्रभाव बढ़ जाता है। चंद्र ग्रहण कीअनदेखी करने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण के समय शुभ कार्य नहीं होते हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Posted By: Shweta Mishra