पटना के दुल्हन बाजार के पीएनबी ब्रांच में 5 अगस्त को 22 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. अब इस मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है.

पटना ब्‍यूरो।

घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य अपराध कर्मियों के पहचान करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने 228000 रुपये आरोपी संतोष उर्फ बकरिया के दूसरी पत्नी के घर से बरामद भी किया है। इसके साथ पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक बड़े नेटवर्क को डिकोड कर दिया है। जिन्होंने हाल फिलहाल पांच बड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की यह घटना पटना के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए थे।

लूट मामले में लैंड ब्रोकर अरेस्ट, लूट के पैसा से जमीन खरीदता था

इस मामले में शत्रुघ्न कुमार और घनश्याम भारती को गिरफ्तार किया है। यह दोनों लैंड ब्रोकर हैं और सिकंदरा थाना शाहपुर पटना के रहने वाले हैं। लूट के पैसे का यह लोग जमीन खरीदते थे। ताकि लूट के पैसा तुरंत व्हाइट मनी में एक्सचेंज हो जाए। इन्हीं दोनों ने पुलिस को इस मामले में संतोष कुमार उर्फ बकरिया के मेन मास्टर माइंड होने के बारे में बताया है। संतोष से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। लेकिन उस समय उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं होने के चलते थाना से छोड़ दिया गया था। संतोष और इस कांड में उसका एक अन्य सहयोगी उदय दोनों अभी भी फरार हैं।

सेकेंड वाइफ के पास लूट का पैसा रखता था बकरिया

इससे पहले जब लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। तब पुलिस ने एक सीसीटीवी की जांच की थी। जिसके बाद उनका संदेह दानापुर और फुलवारी के कुख्यात अपराधी संतोष उर्फ बकरिया की ओर गया था। उस समय संतोष को थाना पर बुला कर उससे पूछताछ की गई थी। लेकिन उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता से साफ इंकार कर दिया था। इसके अलावा उदय कुमार नाम के शख्स से भी पुलिस संदेह के आधार पर पूछताछ की थी। उदय ने भी अपने आप को निर्दोष बताया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था। लेकिन शत्रुघ्न की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में संतोष और उदय की भूमिका भी साफ तौर पर सामने आ गई। एक कथित सीसीटीवी शत्रुघ्न को दिखाया गया। जिसके आर्मी कैप लगाए एक शख्स दिख रहा था। शत्रुघ्न ने इस शख्स की पहचान संतोष के तौर पर की है। संतोष लूट का पैसा अपनी दूसरी पत्नी आरती देवी के घर में छिपाता था। पुलिस ने दो लाख 28 हजार रुपये आरती के घर से बरामद किया है। उसके घर से पुलिस को 9 मोबाइल भी मिला है।

घनश्याम तिवारी पर काफी कर्ज था, तो बकरिया के साथ मिल कर लूट की रची साजिश

पुलिस के अनुसार लैंड ब्रोकर घनश्याम तिवारी पर काफी कर्ज था। उसने बैंक से भी काफी पैसा ले रखा था। पैसा वापसी के लिए उस काफी दवाब पड़ रहा था। जिसके बाद उसने संतोष के साथ मिलकर दुल्हन बाजार पीएनबी ब्रांच लूट की साजिश रची। संतोष बकरिया पर पहले से लूट के कई मामले दर्ज हैं।

बकरिया गैंग ने रिसेंटली लूट की घटना को दिया अंजाम

3 जून 2024

बिहटा में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस से 14 हजार की लूट

15 जून 2024

बिहटा के एक्सीस बैंक से 17 लाख की लूट

21 जून 2024

धनरूआ एक्सीस बैंक से लूट, लूट की राशि क्लियर नहीं

1 जुलाई 2024

शेखपुरा बरबिघा एक्सीस बैंक से 25 लाख रुपये की लूट

वर्जन

संतोष कुमार उर्फ बकरिया पर हत्या, लूट सहित कई मामले दर्ज है। पीएनबी लूट से पहले चार अन्य लूट की घटनाओं में समानता देखी गई थी। जिसके बाद यह समझ में आ रहा था कि इन सभी लूट के पीछे एक ही नेटवर्क काम कर रहा था। घनश्याम से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि इसके पीछे संतोष उर्फ बकरिया का ही हाथ है। संतोष के साथ कुछ रिपोर्टर का कनेक्शन भी सामने आया है। जो संतोष से संबंध रखते हैं। उन्हें पुलिस की मदद करनी चाहिए। नहीं तो वे अपराधियों के साथ माने जायेंगे।
अभिनव धीमान
सिटी एसपी वेस्ट पटना

Posted By: Inextlive