11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होगा 'वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप 2024' हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर चैंपियंस ट्रॉफी भी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को किया गया हस्तांतरित


पटना ब्‍यूरो। बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली अंतरराष्टीय 'वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप 2024' को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को राजगीर में हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। हॉकी इंडिया की तरफ से हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। साथ ही साथ चैंपियंस ट्रॉफी को भी हॉकी इंडिया द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को हस्तांतरित किया गया। इस मौके पर रजनी कांत, कुलपति, बिहार खेल विश्वविद्यालय, सुशांक शुभंकर, डीएम, नालंदा, आर। मलार विजी, निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा, सुशील कुमार, सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी (नालंदा),भरत सोनी, एसपी, नालंदा और वीणा, एसपी एडमिन, बिहार पुलिस अकादमी (नालंदा) भी उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive