बास्केटबॉल बालिका अंडर—19 आयु वर्ग में नोट्रेडेम एकेडमी बना चैंपियन जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ध्वजारोहण व गुब्बारा उड़ाकर किया उद्घाटन स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में हुआ


पटना ब्‍यूरो। पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का शानदार आगाज सोमवार को स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में हुआ। धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की बैण्ड की धुन पर लगभग 7,000 बालक/बालिका प्रतिभागियों के आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2024-25 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा पांच दिवसीय पटना जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन डाॅ। चन्द्रशेखर सिंह जिला पदाधिकारी, पटना ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण एवं गुब्बारा उड़ाकर किया।


उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल की महत्ता बताते हुए कहा कि हार-जीत की चिंता को छोड़कर खेलों में खेल भावना के साथ भाग लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और आप ही में से कल कोई एशियाड एवं ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है, इसलिए पूरी मेहनत करें। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना ने प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की। सभी अतिथियों का स्वागत ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी ने किया। प्रतिभागियों को खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा कुमारी ने खेलों में नियमों का पालन करने एवं खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलायी।

सोमवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-बास्केटबाॅलबालिका अंडर-19 का खिताब नोट्रेडेम एकेडमी ने लोयला हाई स्कूल को 27-9 से हराकर ट्राफी अपने नाम किया। खो-खोबालिका अंडर-14 के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में माउण्ट लिट्रा जी स्कूल, बाढ़ ने माउण्ट लिट्रा जी स्कूल, दानापुर को 3 अंकों से तथा दूसरे सेमी फाइनल में महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय, पटना सिटी ने शिवम काॅन्वेंट को 9 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

भारोत्तोलनबालिका अंडर-17 (64 किलो भार वर्ग) 1. जनक नन्दिनी2. सलोनीबालिका अंडर-17 (40 किलो भार वर्ग) 1. मंचना कुमारी2. खुशी कुमारीबालिका अंडर-17 (45 किलो भार वर्ग) 1. खुशी कुमारी2. आयुशी कुमारीबालिका अंडर-17 (59 किलो भार वर्ग) 1. मुनमुन कुमारी2. पुनपुन कुमारीयोगबालक अंडर-141. सक्षम कुमार2. अक्षित शौर्या3. दीपक कुमारबालक अंडर-171. नीतीश कुमार2. नन्दन राज3. रवि कुमारबालिका अंडर-141. अश्विनी कुमारी2. सोनम राज3. प्रिया कुमारीएथलेटिक्सबालक अंडर-14 (100 मीटर)1. गुलशन कुमार2. मिथिलेश कुमार3. रकिबुद्दीनबालक अंडर-17 (100 मीटर)1. अयुराज कुमार गोंड2. अगस्त किशोर3. आर्यन आनन्दबालक अंडर-19 (100 मीटर)1. मनीष जयसवाल2. अभिनव सिंह3. प्रिंस कुमारबालिका अंडर-14 (100 मीटर)1. स्तुति कुमारी2. सान्या कुमारी


3. अदिती सिंहबालिका अंडर-17 (100 मीटर)1. अनन्या श्री2. रोशेल रंजीत3. तनिषा सिंहबालिका अंडर-19 (100 मीटर)1. उम्मे हबीबा2. राज नन्दिनी3. चंचल कुमारीबालिका अंडर-14 (शाॅटपुट)1. लक्की कुमारी2. श्रेस्तीका विश्वास3. आँचल कुशवाहाबालिका अंडर-17 (शाॅटपुट)1. अनन्या प्रताप2. सुष्टि कुमारी3. श्रेष्ठि कुमारीबालिका अंडर-19 (शाॅटपुट)1. सिमरन कुमारी2. उन्नति जैन3. ऋतिका राजबालक अंडर-14 (शाॅटपुट)1. अर्पित राज2. गोलु कुमार यादव3. अमृत कुमारबालक अंडर-17 (शाॅटपुट)1. सौम्य प्रताप सिंह2. बादल कुमार3. अनुपम सौरभबालक अंडर-19 (शाॅटपुट)1. काशंबीर कुमार2. आर्यन कुमार3. साहिल कुमारबालिका अंडर-14 (600 मीटर)1. सोनाक्षी कुमारी2. नन्दिनी कुमारी3. अर्चिता कुमारीबालक अंडर-14 (600 मीटर)1. सुरज कुमार2. गोलु कुमार यादव3. मिथिलेश कुमारबालिका अंडर-17 (800 मीटर)1. लक्ष्मी कुमारी2. बबली कुमारी3. स्नेहा कुमारीबालिका अंडर-19 (800 मीटर)1. प्राची कुमारी2. निक्की कुमारी3. सृष्टि गुप्ताबालक अंडर-17 (800 मीटर)1. किस्टन कुमार2. सौरभ कुमार3. तेजस कुमारबालक अंडर-19 (800 मीटर)1. रवि राज2. रितेश रवि3. मोहित कुमार

Posted By: Inextlive