पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के कबड्डी मुकाबले के अंडर-19 बालिका वर्ग में शीला गर्ल्स स्कूल औंटा ने श्रीराम सेन्टेनियल को 27-8 से तथा बालक वर्ग में एसआरपी स्कूल ने शिवम काॅन्वेंट को 17-10 से हराकर चैम्पियन बनी.

पटना ब्‍यूरो। पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के कबड्डी मुकाबले के अंडर-19 बालिका वर्ग में शीला गर्ल्स स्कूल, औंटा ने श्रीराम सेन्टेनियल को 27-8 से तथा बालक वर्ग में एसआरपी स्कूल ने शिवम काॅन्वेंट को 17-10 से हराकर चैम्पियन बनी। बालक अंडर-17 में बाल विद्या निकेतन ने एसआरपीएस को 27-11 से तथा बालिका अंडर-14 में एएनएस बाढ़ ने ओपेन माइंड बिरला को 20-12 से हराकर चैम्पियन बनी।
खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन वाॅलीबाॅल बालक अंडर-17 ने शिवम काॅन्वेंट, अंडर-14 में शोषित समाधान केन्द्र जीता। फुटबाॅल बालक अंडर-17 में डीपीएस ने ज्ञान निकेतन को हराकर खिताब अपने नाम किया। पाटलिपुत्र खेल परिसर में संपन्न हुए प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने विजेताओं को मेडल एवं ट्राॅफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों को खेल की महत्ता को बताते हुए प्रतियोगिता में रिकाॅर्ड संख्या में खिलाड़ियों की प्रतिभागिता तथा सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। वहीं मुख्य अतिथि का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी-सह-आयोजन सचिव, ओम प्रकाश ने पौधा तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। अंत में प्रतियोगिता का ध्वज अवरोहण तथा राष्ट्र गान के साथ प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा हुई। कार्यक्रम का संचालन एनआईएस प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने किया।


अंतिम दिन की स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले:
एथलेटिक्स: बालिका अंडर-14
200 मी: स्तुति कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल
400 मीटर: वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल
लंबी कूद: वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल
ऊंची कूद: यासमीन परवीन, केजीबीएमएस, खगौल
4 x 100 मीटर रिले रेस : सेंट कैरेन्स हाई स्कूल

बालक अंडर-14
लंबी कूद: गुलशन कुमार, एसवीएम, बाढ़
ऊंची कूद : अंकित कुमार, जीसी हाईस्कूल, बिहटा
4 x 100 मीटर रिले रेस : बाल विद्याल निकेतन

बालिका अंडर-17
200 मीटर : उम्मे हबीबा, सेंट जोसेफ, बाढ़
1500 मीटर : प्रिया कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़
डिस्कस थ्रो : शालु कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़
ऊंची कूद : श्रेया सिंह, सेंट कैरेन्स
लंबी कूद : उम्मे हबीबा, सेंट जोसेफ, बाढ़
जैवलीन थ्रो : मोना कुमारी, आर्य कन्या, नया टोला
4 x 100 मीटर रिले रेस : सेंट कैरेन्स हाई स्कूल
अंडर-19 बालक
200 मीटर : मनीष जयसवाल, काॅलेज ऑफ काॅमर्स
5000 मीटर : अनंत सागर, एसएमजीके, मसौढ़ी
डिस्कस थ्रो : यश राज, न्यू एरा हाई स्कूल
लंबी कूद : कृतेश रवि, नाथन इंटरनेशनल हाई स्कूल
ट्रिपल जम्प : कृतेश रवि, नाथन इंटरनेशनल
अंडर-17 बालिका
200 मीटर : प्रियांसी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल
डिस्कस थ्रो : सृष्टि कुमारी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय
4 x 100 मीटर रिले रेस : सेंट कैरेन्स हाई स्कूल
अंडर-17 बालक
200 मीटर : अगस्त्य किशोर, सेंट कैरेन्स
1500 मीटर : सौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर
300 मीटर : सौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर
लंबी कूद : कल्याण कुमार, यूयूएमवी लंका कछुआरा
ऊंची कूद : कल्याण कुमार, यूयूएमवी लंका कछुआरा
डिस्कस थ्रो : सौम्य प्रताप सिंह, ज्ञानोदय
जैवलीन थ्रो : सुरज कुमार, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल
ट्रिपल जम्प : कल्याण कुमार, यूयूएमवी लंका कछुआरा
4 x 100 मीटर रिले रेस : शिवम काॅन्वेंट

Posted By: Inextlive