यन्स क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था की ओर से अक्षत सेवा सदन के आकृति हॉल में करवा चौथ के शुभ अवसर पर करवा चौथ और दीपावली उत्सव मनाया गया.


पटना ब्‍यूरो। :ायन्स क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था की ओर से अक्षत सेवा सदन के आकृति हॉल में करवा चौथ के शुभ अवसर पर करवा चौथ और दीपावली उत्सव मनाया गया। विभिन्न परिधानों में सुसज्जित लायंस, लायनेस एवं बच्चों ने एक दूसरे को दीपोत्सव की बधाई दी। दीपावली उत्सव का उद्घाटन क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन डॉ अमूल्य सिंह और क्लब अध्यक्ष लायन मानवेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। लायन डॉ अमूल्य सिंह ने कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी एकता व प्रेम को बढ़ाता है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्योहार को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्प लें.साथ ही कहा करवा चौथ पति और पत्नी के बीच के प्रेम को दर्शाने वाला एक बेहद ही खास पर्व है.इसे सभी श्रद्धा भाव से मनाते हैं। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत करती हैं।
क्लब में रिम्पल सिंह और डॉ ममता सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा था। डॉ मनीषा सिंह, रीता सिंह,निशा सिंह,मीनाक्षी, खनक,माधवी,मनीबाला, डॉ हेमा नारायण, रोजी , सीमा प्रसाद,डॉ अलका,नितांजलि, डॉ नीता नाथ,वीभा, पूनम, सिप्रा सिंह, रीमा सिंह ,रानी नंदन, स्वाति कात्यायन,अंजना , डॉ पल्लवी, स्मृति रेखा,नीतु, भावना,कांता, डॉ सीमा,मेघा, माया , डॉ नेहा, वंदना गुप्ता और अन्य सम्मानित महिलाओं ने दिपावली में सृजनात्मक सहयोग किया।

Posted By: Inextlive