Alia Bhatt Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। डेढ़ साल की राहा की एक छोटी सी झलक मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। रिसेंटली उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपूर फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा गया...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Raha Kapoor Video: नींद भरी आंखों के साथ पापा रणबीर कपूर की गोद में नजर आईं राहा। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। डेढ़ साल की राहा की एक छोटी सी झलक भी देखते ही देखते मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। रिसेंटली उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपूर फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा गया। वीडियो में डैडीज गर्ल राहा पापा रणबीर कपूर की गोद में नजर आ रही हैं... वो भी नींद भरी आंखों के साथ।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

दादी को देख खिलखिलाई राहा
जैसे ही पूरा परिवार बाहर निकला पैप्स ने उन्हें घेर लिया। जिसकी वजह है कैमरे के फ्लैश लाइट से राहा परेशान हो गईं और इरिटेट दिखीं। दरअसल, आलिया पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू करके इंडिया वापस लौटी हैं, जिसके बाद उन्हें अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ नीतू कपूर भी थीं। अलग-अलग गाड़ियों में बैठने के लिए जाते वक्त जब नीतू कपूर राहा को किस करती हैं तो राहा काफी एक्साइटेड हो जाती हैं।

View this post on Instagram A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

Posted By: Anjali Yadav