बीती रात आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय ने इंटरनेशनल इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। दोनों ही एक्ट्रेस ब्यूटी ब्रांड लॉरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या राय पहले भी कई बार इस फैशन वीक में छा चुकी हैं। लेकिन बीती शाम आलिया ने पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू किया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Paris Fashion Week 2024: आलिया-एश्वर्या की कॉंफिडेंट वॉक ने स्टेज पर लगाई आग। पेरिस फैशन वीक 2024 में छाए एश्वर्या राय, वहीं आलिया भट्ट ने किया धांसू डेब्यू। बीती रात आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय ने इंटरनेशनल इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। दोनों ही एक्ट्रेस ब्यूटी ब्रांड लॉरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या राय पहले भी कई बार इस फैशन वीक में छा चुकी हैं। लेकिन बीती शाम आलिया ने पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू किया है। लोरिअल की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद यह उनका पहला रैम्प वॉक था।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

रैंप पर बिखेरा खूबसूरती का जलवा
जिसके लिए आलिया ने फ्लेयर्ड ब्लैक पैंट और स्ट्रैपलेस मैटेलिक टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था। वहीं रैम्प वॉक पर आलिया की कॉन्फिडेंस वॉक ने कमाल कर दिया। बात करें ऐश्वर्या राय की तो हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया। रेड कलर के लॉन्ग बलून स्टाइल गाउन के साथ ऐश्वर्या ने एक लॉन्ग टेल दुपट्टा कैरी किया। हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा एक्ट्रेस का हाथ जोड़कर ऑडियंस को नमस्ते करना पसंद आया।

Posted By: Anjali Yadav