Singham Again: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' के बाद अब रोहित शेट्टी इसकी अगली फ्रेन्चाइज 'सिंघम अगेन' लेकर आ चुके हैं। इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में सिर्फ अजय देवगन ही नहीं उनके साथ अक्षय कुमार अर्जुन कपूर टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी अपनी एक्टिंग का तड़का लगाएंगे...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Singham Again: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' के बाद अब रोहित शेट्टी इसकी अगली फ्रेन्चाइज 'सिंघम अगेन' लेकर आ चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। और इससे भी ज्यादा कमाल की बात ये है कि इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में सिर्फ अजय देवगन ही नहीं उनके साथ अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी अपनी एक्टिंग का तड़का लगाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को शूट करने में रोहित शेट्टी ने करीब 25 करोड़ खर्च किए हैं।

View this post on Instagram A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

किसकी होगा स्पेशल कैमियो?
अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देख आप भी सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी को एक साथ एंजॉय कर पाएंगे। रोहित शेट्टी अभी 'सिंघम अगेन' का हैदराबाद में क्लाइमैक्स शूट कर रहे हैं। क्लाइमैक्स में करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण का भी एक स्पेशल कैमियो है। साथ ही खबर है कि अर्जुन कपूर 'सिंघम अगेन' में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?
ऑफिशियल तौर पर अबतक फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि रिसेंट अपडेट के मुताबिक 'सिंघम अगेन' अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी।

Posted By: Anjali Yadav