Radhika Apte Baby Bump: शादी के 12 साल बाद अब राधिका आप्टे ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। जी हां एक्ट्रेस राधिका आप्टे मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रीमियर पर देखा गया जहां वो पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Radhika Apte Pregnancy: राधिका आप्टे की फोटो देख चौंके फैंस, शादी के 12 साल दी गुडन्यूज। जी हां, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण के बाद अब राधिका आप्टे ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। शादी के 12 साल बाद एक्ट्रेस के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। आपने बिलकुल सही गेस किया। एक्ट्रेस राधिका आप्टे बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रीमियर पर देखा गया। जहां, वो पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस को देखकर उनके फैंस एकदम सरप्राइज हो गए।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

एक्ट्रेस के चेहरे पर झलका प्रेगनेंसी ग्लो
जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बेबी बंप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आया। बता दें कि, राधिका ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की थी। अब ये कपल अपने पहले बेबी को एक्सेप्ट कर रहा है। जैसे ही एक्ट्रेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फैंस उन्हें बधाई देने लगे. फैंस ने राधिका की तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

Posted By: Anjali Yadav