Femina Miss India 2024 Winner: उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने इस ब्यूटी पेजेंट को जीतते हुए मिस इंडिया 2024 का ताज अपने सिर पर सजा लिया है। निकिता पोरवाल एक मॉडल होने के साथ-साथ टैलेंट आर्टिस्ट भी रही हैं। निकिता ने बताया कि वो एश्वर्या राय को अपनी रोल मॅाडल मानती हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Nikita Porwal Miss India 2024: मिस इंडिया 2024 बनीं निकिता पोरवाल, एश्वर्या राय को बताया अपना रोल मॅाडल। जी हां, मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने इस ब्यूटी पेजेंट को जीतते हुए मिस इंडिया 2024 का ताज अपने सिर पर सजा लिया है। निकिता पोरवाल एक मॉडल होने के साथ-साथ टैलेंट आर्टिस्ट भी रही हैं। उन्होंने खास ड्रमैटिक्स की पढ़ाई की है। निकिता ने बताया कि, वो एश्वर्या राय को अपनी रोल मॅाडल मानती हैं। 18 साल की उम्र में उन्होंने बतौर टीवी शो होस्ट अपने करियर को शुरू किया था। इसी के साथ निकिता का पहला प्यार ही थिएटर है। उन्होंने साल 2022 की श्री रामलीला में माता सीता का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वो अब तक 60 से ज्यादा प्ले में परफॉर्म कर चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

जल्द ही फिल्मों में भी नजर आएंगी निकिता पोरवाल
निकिता ने बताया कि कैसे उन्होंने थिएटर से मिली सीख का यूज अपनी मिस वल्र्ड 2024 की जर्नी में भी किया। दरहसल, फाइनल डे से पहले उनके पास सिल्वर हील्स नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने स्प्रे पेंट से जुगाड़ लगाकर अपनी हील्स को पेंट किया था। बता दें कि, मिस इंडिया 2024 बन चुकीं निकिता पोरवाल जल्द ही फिल्मों में भी एंट्री करने वाली हैं। वो एक फीचर फिल्म का हिस्सा हैं, जिसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में काफी ज्यादा पसंद किया गया है और अब ये फिल्म जल्द ही इंडिया में भी रिलीज होगी।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

Posted By: Anjali Yadav