कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों ऋषिकेश घूम रहे हैं। जहां से सुनील ने कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। जिन्हें उनके फैंस तो खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन कुछ यूजर्स सुनील को ट्रोल भी कर रहे हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने ह्यूमर, अलग अंदाज और डाउन टू अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। सुनील अपनी कॉमेडी की वजह से घर-घर में गुत्थी के नाम से जाने जाते हैं। इन दिनों सुनील ऋषिकेश घूमने के लिए निकले हैं। जहां पर उन्होंने भगवान के दर्शन किए और पहाड़ों में विराजे देव स्वरूप को हाथ जोड़कर नमन किया। जिसके बाद सुनील शुध्द वैष्णव भोजन करते दिखे। जिसे सात्विक भोजन भी कहा जाता है। इसके बाद सुनील ऋषिकेश की सड़कों पर घूमते हैं और चलते-चलते रास्ते में सड़क किनारे रैन वसेरे में सो रहे लोगों के साथ ही सो जाते हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि रैन बसेरे में सोने वाले लोगों के पास तो चटाई है लेकिन सुनील जमीन पर ही सो जाते हैं।

सुनील को पसंद है घूमना-फिरना
सुनील को इस तरह से घूमना-फिरना बेहद पसंद है। इससे पहले भी एक्टर पहाड़ों में काम करने वाले मजदूरों के साथ बैठकर खाना खाते दिखे थे। नेचर के बीच जाकर उसे महसूस करके सुनील को सुकून मिलता है। नेचर के बीच की अपनी वीडियो को शेयर करते हुए कॉमेडियन ने लिखा- और क्या चाहिए बताओ।

फैंस को आया पसंद तो यूजर्स ने किया ट्रोल
कॉमेडियन के फैंस को तो उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स इसे उनकी एक्टिंग समझ रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। सुनील की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- हो गई एक्टिंग, चलो उठो, अब फाइव स्टार होटल में जाकर सो जाओ। अगली बार चटाई लेकर आना, सही में सोना हो तो। वहीं अगर सुनील के वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉमेडियन इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। ये शो इस टाइम नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

Posted By: Inextlive Desk