Aaj Ka Rashifal 30 May 2022: पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय ज्योतिषाचार्य ने 30 मई सोमवार के लिए समस्‍त राशिफल विस्‍तार से बताएं हैं। अपनी नामा राशि के आधार पर पढ़ें पूरा राशिफल और अपने दिन को बनाएं और भी बेहतर।

पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Aaj Ka Rashifal 30 May 2022 in Hindi - मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यवसायिक सफलता मिलेगी। आज सरकारी तंत्र से ना उलझें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : स्वास्थ्य्य प्रभावित रहेगा, रक्तचाप अनियंत्रित रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यवसाय अच्छा रहेगा। आज भाग्य पर ज्यादा भरोसा ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : व्यवसाय अच्छा रहेगा, भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है। आज नये व्यापार की शुरूआत ना करें।

Saptahik Rashifal 29 मई से 4 जून: मीन राशि वालों के लिए सप्‍ताह अनुकूल है, भाग्य खूब साथ देगा, पढ़ें सभी राशिफल

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। आज किसी मानसिक दबाव में ना आयें।

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : स्वास्थ्य्य अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट कचहरी में विजय की सम्भावना है, संतान से दूरी रहेगी। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार भी रूक रूक कर चलता रहेगा। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें।

Born Today: Paresh Rawal, Actor & politician

Monthly Horoscope-June 2022: जून माह में आपकी जिंदगी में क्‍या कुछ होगा खूबसूरत, जानें इस मासिक राशिफल में

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यापार ठीक रहेगा। आज किसी से कठोर भाषा में बात ना करें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यवसाय अच्छा रहेगा, प्रेम का पूरा साथ होगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : बुजुर्गों का आशिर्वाद मिलेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य पहले से बैहतर रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज खर्च की अधिकता ना करें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : प्रेम में कलह की सम्भावना है, संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार काफी अच्छा रहेगा। आज नयी साझेदारी की शुरूआत ना करें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : भूमि भवन वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार ठीक रहेगा। आज कोर्ट कचहरी में ना उलझें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : स्वास्थ्य एवं व्यवसाय काफी अच्छा रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी, मन परेशान रहेगा। आज व्यवसाय में कोई नयी शुरूआत ना करें।

Posted By: Chandramohan Mishra