Aaj Ka Rashifal 16 August 2023: पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय ज्योतिषाचार्य ने 16 अगस्‍त बुधवार के लिए समस्‍त राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताएं हैं। अपनी नाम की राशि के आधार पर पढ़ें पूरा राशिफल और अपने दिन को बनाएं और भी बेहतर।

पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Aaj Ka Rashifal 16 August 2023 in Hindi – Dainik Rashifal: मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : धन का आवक बढ़ेगा, स्वास्थ मध्यम रहेगा, व्यवसाय अच्छा रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा। आज विपरीत लिंगी सम्बन्धों में लापरवाही ना करें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : पराक्रम रंग लायेगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यापार अच्छा रहेगा, स्वास्थ मध्यम रहेगा। आज नये सम्बन्धों की शुरूआत ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, व्यापार ठीक रहेगा, स्वास्थ पहले से बैहतर रहेगा, प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। आज जुबान अनियंत्रित ना होने दें।

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा में लाभ होगा, स्वास्थ अच्छा रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। आज प्रेम में मानसिक चंचलता ना करें।

Born today: Saif Ali Khan, Bollywood Actor

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे): स्वास्थ में सुधार होगा, कोर्ट कचहरी में विजय की सम्भावना है, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज मान सम्मान से समझौता ना करें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान रहेगा, स्वास्थ प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यापार ठीक रहेगा। आज नये व्यापार की शुरूआत ना करें।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी परन्तु घरेलू सुख बाधित रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, स्वास्थ नरम गरम बना रहेगा। आज भावुकता में बहकर निर्णय ना लें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान से दूरी रहेगी । आज किसी तरह का निवेश ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ में सुधार होगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यापार ठीक रहेगा। आज किसी यात्रा की शुरूआत ना करें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : चोट चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते है, भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी, प्रेम एवं संतान थोड़ी दूरी रहेगी। आज क्रोध में अपना आपा ना खोयें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, स्वास्थ पहले से बैहतर रहेगा, प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ होगा, व्यापार अच्छा रहेगा। आज भाग्य पर ज्यादा भरोसा ना करें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि): शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा, व्यापार ठीक रहेगा, स्वास्थ मध्यम रहेगा, प्रेम एवं संतान से दूरी रहेगी। आज मानसिक दबाव ना बढ़नें दें।

Posted By: Chandramohan Mishra