Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय ज्योतिषाचार्य गुरुवार 10 अक्‍टूबर 2024 के लिए समस्‍त राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताएं हैं। बर्थ डेट के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें पूरा राशिफल व अपने दिन को बनाएं और भी बेहतर।

पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Aaj Ka Rashifal 10 October 2024 in Hindi – Dainik Rashifal: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं. आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं. आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं. आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।

मेष राशि - (Aries)- (Mar 21 - Apr 20): व्यवसायिक सफलता के योग बन रहा है, किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा लेकिन फिलहाल प्रेम एवं संतान से दूरी रहे सकती है, स्वास्थ मध्यम रहेगा. आज भावुकता में बहकर निर्णय ना लें।

वृष राशि - (Taurus)- (Apr 21- May 21): इस समय आपका ज्यादा खर्च मन को परेशान कर सकता है. फिलहाल स्वास्थ नरम गरम बना रहेगा साथ ही प्रेम एवं संतान से दूरी रह सकती है. व्यापार भी अभी मध्यम रहेगा. आज अपनो से कलह की शुरूआत ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (May 22 - Jun 21): आज रोजी रोजगार में तरक्की के चांसेज हैं आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी और अब आपका स्वास्थ भी पहले से बैहतर रहेगा. साथ ही प्रेम एवं संतान का साथ भी मिलेगा. आज मान सम्मान से समझौता ना करें।

कर्क राशि - (Cancer)- (Jun 22 - Jul 22): इस समय धन का आवक बढ़ने के चांसेज है. साथ ही कुटुम्बों में वृद्धि होगी. फिलहाल आपका व्यापार भी अच्छा रहेगा. लेकिन स्वास्थ प्रभावित हो सकता है ध्यान रखें. प्रेम एवं संतान से दूरी रहेगी. आज नये व्यवसाय की शुरूआत ना करें।

Born today: Rekha, Actress

सिंह राशि - (Leo)- (Jul 23 - Aug 22): आज आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी हो सकती है. बहुत दिनों से रूका हुआ काम चल पड़ेगा. साथ ही स्वास्थ में सुधार होगा और इस समय प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ होगा. आज गृह कलह की शुरूआत ना करें।

कन्या राशि - (Virgo)- (Aug 23 - Sep 23): चोट चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं इसलिए सचेत रहें। इस समय प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। साथ ही व्यापार अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

तुला राशि - (Libra)- (Sep 24 - Oct 23): इस समय आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा साथ ही व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। फिलहाल स्वास्थ में सुधार होगा लेकिन प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। आज व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (Oct 24 - Nov 22) : इस समय आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, साथ कहीं पर रूका हुआ धन वापस मिलेगा। अब स्वास्थ भी पहले से बैहतर रहेगा। प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज क्रोध में अनियंत्रित ना हों।

धनु राशि - (Sagittarius) - (Nov 23 - Dec 21): कहीं की यात्रा कर रहे हैं तो उसमें लाभ होगा, इस समय आप धार्मिक बने रहेंगे। साथॉ रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे और स्वास्थ में भी सुधार होगा। प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज भावुकता में बहकर कोई निर्णय ना लें।

मकर राशि - (Capricorn)- (Dec 22 - Jan 20): इस समय आप भूमि भवन वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही मां स्वास्थ में सुधार होगा। और अब व्यापार में सुधार होगा। प्रेम एवं संतान का साथ रहेगा। आज गृह कलह की शुरूआत ना करें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (Jan 21 - Feb 20) : इस समय यात्रा कर रहे हैं तो उसमें लाभ सम्भव है। रंगीन बने रहेंगे साथ ही स्वास्थ पहले से बैहतर रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज भाग्य पर ज्यादा भरोसा ना करें।

मीन राशि - (Pisces)- (Feb 21 - Mar 20): इस समय कोर्ट कचहरी में विजय की सम्भावना है, पहले का रूका हुआ कार्य भी चल पड़ेगा, और व्यापार ठीक रहेगा, फिलहाल प्रेम एवं संतान का साथ होगा। आज खर्च की अधिकता ना करें।

Posted By: Chandramohan Mishra