Holi 2022 Aaj Ka Panchang 18 March: तिथि नक्षत्र वार योग और करण से मिलकर पंचांग बनता है। शुक्रवार 18 मार्च 2022 के दैनिक पंचाग के अनुसार शुभ मुहूर्त राहुकाल सूर्योदय और सूर्यास्‍त का समय तिथि नक्षत्र सूर्य करण चंद्र व दिशाशूल की स्थिति मास व पक्ष की समस्‍त जानकारी यहां दी जा रही है।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Holi 2022 Aaj Ka Panchang 18 March: शुक्रवार का पंचांग जानिए जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्‍तार से ज्ञात होगी।
पढ़ें 18 मार्च 2022 दिन- शुक्रवार का पंचांग
सूर्योदयः प्रातः 06:02:00
सूर्यास्तः- सायं 05:58:00

विशेषः- आज के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण या मन्दिर में गाय के घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बढ़ते हैं।
विक्रम संवतः- 2078
शक संवतः- 1943
आयनः- दक्षिणायन
ऋतुः- बसंत ऋतु
मासः- फाल्गुन माह
पक्षः- शुक्ल पक्ष

Happy Holi 2022 wishes, Images, status: अपनों संग शेयर करें होली की ये रंगीली शुभकामनाएं इन Quotes और Messages के साथ

तिथिः- पूर्णिमा तिथि 12:48:55 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि
तिथि स्वामीः- पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं।
नक्षत्रः- उत्तरा फाल्गुनी 24:18:42 तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं तदोपरान्त हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र हैं।
योगः- गंड 23:13:35 तक तदोपरान्त वृद्धि

गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 07:58:00 से 09:28:00 तक
दिशाशूलः- शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें।
राहुकालः- आज का राहु काल 10:59:00 से 12:29:00 तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में घी नही खाना चाहिए यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।
“हे तिथि स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”

Posted By: Chandramohan Mishra