कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। लेबनान और इजरायल के बीच लंबे समय से टेंशन चल रही है। पेजर अटैक के बाद से इजरायल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है। जिससे दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात बन गए हैं। इजरायल से तनाव और इन हमलों की वजह से लेबनान इन दिनों चर्चा में है। लेबनान को मोसाद का गढ़ भी माना जाता है। कहा जाता है कि मोसाद लेबनान से काफी संख्‍या में हायरिंग करता है। यहां के लोग हिज्बुल्लाह से जुड़ी जानकारी उन तक पहुंचाते हैं। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि मोसाद के कई एजेंट यहां पर एक्टिव रहते हैं। हालांकि मिडिल ईस्ट में लेबनान बड़ा बिजनेस सेंटर है, इसलिए इसका महत्‍व काफी ज्‍यादा है। हालांकि लेबनान के कई इलाकों में हिजबुल्‍ला ने अपने गुप्‍त ठिकाने बना रखे हैं और इजरायल फोर्स उन ठिकानों को ही नष्ट करने के लिए हमले कर रही है। यही बात इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने वीडियो संदेश में कही थी।

खूबसूरती में लेबनान की महिलाएं हैं सबसे आगे
लेबनान की महिलाएं बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं। दुनियाभर की कई एजेंसी की रिपोर्ट्स में लेबनान की महिलाओं को सबसे खूबसूरत माना गया है। दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं वाले देशों की टॉप 10 लिस्ट में लेबनान का नाम शामिल है। सिर्फ यही नहीं लेबनान भी काफी खूबसूरत देश है। इस देश की आबादी करीब 60 लाख है, यानि जनसंख्‍या के मामले में पूरा देश दिल्‍ली से भी छोटा है। हालांकि लेबनान के लोगों ने 1975 से 90 के दशक के दौरान एक गृहयुद्ध भी झेला है।

लेबनान में हैं कई विश्व धरोहर
लेबनान दुनिया का एक छोटा सा देश है लेकिन यहां पर यूनेस्को के 5 वर्ल्‍ड हेरीटेज साइट मौजूद हैं। देश में स्थित कई शानदार माउंटेन रेंज यहां की खूबसूरती को और भी ज्‍यादा बढ़ाती हैं।

International News inextlive from World News Desk