कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही देशभर के कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरे देश में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह है। जन्माष्टमी के दिन आमतौर पर हम सभी अपने शहर या इलाके के फेमस राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। इसी तरह देश में कुछ ऐसे खास और सबसे खूबसूरत मंदिर भी हैं, जहां आसपास तो क्‍या पूरे देश और दुनिया से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां जानिए उन फेमस कृष्ण मंदिरों को, जहां जाने के लिए लोग बैचेन रहते हैं।

प्रेम मंदिर(वृंदावन): वृंदावन में स्थित भगवान श्रीकृष्ण का ये मंदिर संत श्री कृपालु जी महाराज के ट्रस्‍ट द्वारा संचालित है। रात के वक्‍त इस मंदिर की सजावट और नक्‍काशी का नजारा सबसे खूबसूरत नजर आता है। जिसकी वजह से इस मंदिर में रात में भी भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। इस बार भी प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर बेहद खास सजावट की गई है।

इस्कॉन टेंपल(वृंदावन): इस्कॉन टेंपल सिर्फ वृंदावन में ही नहीं है। ये देश के अलग अलग हिस्सों में भी है। लेकिन इन सभी इस्कॉन में से वृंदावन का इस्कॉन सबसे खास है। वृंदावन के इस्कॉन की स्थापना 1975 में हुयी थी। यूं तो पूरे साल इस्कॉन में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन जन्माष्टमी के मौके पर यहां का नजारा दिल को छू लेने वाला होता है।

जगन्नाथ मंदिर(पुरी,उड़ीसा): उड़ीसा का जगन्नाथ मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के सबसे भव्य मंदिरों में से एक है। पुरी का ये मंदिर लगभग 800 साल पुराना है। पुरी का ये मंदिर काफी रहस्यमयी है। इस मंदिर के शिखर पर एक झंडा लगा हुआ है। जो हमेशा हवा से विपरीत दिशा में लहराता रहता है। पुरी की जगन्नाथ यात्रा भी देश में काफी प्रसिध्द है।

श्रीरंग नाथ जी मंदिर(नाथद्वारा, राजस्थान): राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथ जी का यह मंदिर 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर की प्रतिमाओं को मेवाड़ के राजा गोवर्धन की पहाड़ियों से औरंगजेब से बचाकर लाये थे। इसकी मूर्तियां और कलाकृतियां भी इसके फेमस होने का बड़ा कारण हैं।

बालकृष्ण मंदिर(हंपी, कर्नाटक): बालकृष्ण मंदिर जो कि कर्नाटक के हंपी शहर में स्थित है। इस मंदिर को काफी यूनीक तरीके से बनाया गया है। यह मंदिर यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज वेबसाइट पर भी लिस्टेड है। इस मंदिर में कृष्णजी का बाल स्‍वरूप देखने को मिलता है।

इस्कॉन मंदिर(बेंगलुरू): बेंगलुरू का इस्कॉन मंदिर देश का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 1997 में हुआ था। इस मंदिर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य वैदिक और धार्मिक संस्‍कृति को बढ़ावा देना था। इस मंदिर में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी संख्‍या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

उडुपी श्रीकृष्ण मठ(कर्नाटक): कर्नाटक के इस मंदिर का निर्माण 13 वीं सदी में हुआ था। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसके पास मौजूद तालाब में इस मंदिर का जो शानदार और अनोखा प्रतिबिंब दिखायी देता है, वो इसे सबसे अलग बनाता है। जिसकी वजह से लाखों लोग इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं।

श्री रणछोड़ जी महाराज मंदिर(गुजरात): श्रीकृष्ण का यह मंदिर गुजरात में गोमती नदी के किनारे बना हुआ है। इस मंदिर का देश के धार्मिक स्थलों में खास स्थान है। इस मंदिर में 8 गुंबद हैं जो कि सोने के बने हुए हैं। इसके साथ ही इसमें 24 बुर्ज भी हैं। इस मंदिर की प्रसिद्धि भी देश और दुनिया में फैली है।

National News inextlive from India News Desk