कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Tejasswi Karan Wedding: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी, जिसके बाद से वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस से लेकर पैपराजी तक जब भी लोग इन्हें साथ देखते हैं, तो बस एक ही सवाल पूछते है कि, आप लोग शादी कब करेंगे? वैसे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा शादी कब करेंगे, ये तो वो दोनों ही जानें। हालांकि, दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

मां ने कंफर्म किया रिश्ता
जी हा, कपल की शादी के लिए परिवार ने मंजूरी दी है। रिसेंटली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी मां के साथ एक शो में पहुंचीं थी। जहां उनकी मां से पूछा गया कि, बेटी की शादी की उम्र हो गई है, सोचा है शादी के लिए। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, हां उम्र तो हो गई है। इसके बाद होस्ट कहती हैं कि, लड़का तो अच्छा मिल ही गया है। इतने में तेजस्वी कहती हैं कि नहीं, लड़का ढूंढना बाकी है। इस पर हंसते हुए तेजस्वी की मम्मी कहती हैं कि, नहीं नहीं लड़का मिल गया है। हो गया है इनका। तेजस्वी की मां का ये जवाब सुनकर फैन्स करण कुंद्रा के साथ एक्ट्रेस की शादी फिक्स मान रहे हैं।