रांची (ब्यूरो) । शुक्रवार को छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, ऑपोजिट पीएचईडी ऑफिस, बुटी रोड, रांची के कक्षा 6 से 10 के छात्रों ने रांची साइंस सिटी सेंटर का एक रोमांचक शैक्षिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। दौरे की शुरुआत 3डी शो से हुई, जिसमें छात्रों ने विज्ञान की अद्भुत दुनिया को करीब से देखा। इस शो ने छात्रों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद छात्रों ने तातामंडल का दौरा किया, जहां उन्होंने तारों और ग्रहों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। तातामंडल की गतिविधियों ने छात्रों को खगोल विज्ञान के प्रति विशेष आकर्षण उत्पन्न किया।

विज्ञान की जटिलताओं को

साइंस सिटी सेंटर में छात्रों ने विभिन्न विज्ञान प्रयोगशालाओं और प्रदर्शनों को देखा। यकं उन्होंने भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के प्रयोगों को नजदीक से देखा और समझा। इन प्रयोगशालाओं ने छात्रों को विज्ञान की जटिलताओं को सरल तरीके से समझने में मदद की। इस शैक्षिक दौरे ने छात्रों के ज्ञान में वृद्धि की और उन्हें विज्ञान के प्रति उत्साहित किया। छोटानागपुर पब्लिक स्कूल इस प्रकार के शैक्षिक दौरों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह दौरा निश्चित रूप से छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।