रांची (ब्यूरो) । बुधवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार के निर्देशुसार रांची के संत जेवियर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रांची नगर निगम, रिलेशंस एवं 1/3 कंपनी एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के तहत सेमिनार आयोजित किया गया। साथ ही साथ विद्यार्थियों के साथ कॉलेज प्रांगण में वृक्ष भी लगाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच सैकड़ों पौधों का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। हम सभी को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसे अपने पूरे जीवन में संरक्षित करने की जरूरत है तभी हम और हमारी प्रकृति सुरक्षित रहेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रांची नगर निगम के सुपर वाइजर राजकुमार, सुधाकर यादव, वाम्स के निदेशक वसीम आलम समेत संत जेवियर कॉलेज के एएन लेफ्टिनेंट डॉ प्रिया श्रीवास्तव, डॉ आशुतोष पांडे और डॉ कमलदीप मौजूद रहे। इस अवसर पर अनुराग सिंह, रितेश कुमार साहू, अंकित मिश्रा, एलिन एक्का, समाल कुमार महतो, अंजली तिर्की, आकृति मिंज, रौशन लाल कुमार रहे।

स्वास्तिक हॉस्पिटल में कैंप

रांची : राजधानी रांची के इटकी रोड हेहल स्थित स्वास्तिक ईएनटी सेंटर एंड हॉस्पिटल में बुधवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 57 मरीजों के नाक कान गले की बीमारी का निशुल्क इलाज किया गया। शिविर दिन के 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इस शिविर में गोल्ड मेडलिस्ट और ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव ने मरीजों की नाक कान गले की बीमारी की जांच कर परामर्श दिया। मुफ्त चिकित्सा शिविर में इलाज कराकर मरीजों ने खुशी का इजहार किया। डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव को चिकित्सा क्षेत्र में 18 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इस मुफ्त चिकित्सा शिविर में रांची के अलावा मांडर, खलारी, बुंडू, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, गिरिडीह, धनबाद सहित अन्य शहरों के मरीज शामिल हुए।