रांची (ब्यूरो) । बुधवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण अभियान के मद्देनजर कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में रिलेशंस के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने 31 पौधे लगाकर उसकी देख भाल और उसकी सेवा का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता सेमिनार भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को प्रकृति की रक्षा हेतु संकल्प भी दिलाया गया।

ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रांची नगर निगम के सुपरवाइजर राजकुमार, सुधाकर यादव समेत बिरसा उच्च विद्यालय की प्राचार्या सुषमा तिवारी, साई कृपा के निदेशक गोपाल सिंह, हेल्थ कोच पम्मी कुमारी, युवा नाट्य संगीत अकादमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, पतरा गोंदा गांव की उप मुखिया नमिता देवी, शुभम चौधरी, सुभाष मिश्रा समेत अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी लोगों ने कहा कि प्रकृति की रक्षा हेतु अब हम सभी को आगे आने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण कर उनकी सेवा और देखभाल कर अपनी प्रकृति को हरा भरा करने में हम सभी को अब आगे आने की जरूरत है।