रांची (ब्यूरो) । रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन (आरटीजीए) के सदस्यों की बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में शहर की यातायत व्यवस्था से जुड़ी समस्या पर विचार विमर्श किया जायेगा, एवम परिवहन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उपरोक्त बैठक में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। ज्ञात रहे कि नगर निगम द्वारा लघुभार माल वाहकों की नई व्यवस्था नगर प्रशासक (रांची नगर निगम) द्वारा घोषित की गई है, इस आलोक में आरज़ीटीए के सदस्य एफजेसीसीआई, एवम अन्य व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि के साथ नगर आयुक्त एवम यातायात पुलिस अधीक्षक से मिल कर अपनी समस्या की जानकारी देते हुए विरोध प्रकट किया।

विस्तृत चर्चा करेंगे

बैठक में आरज़ीटीए की निर्णय लिया गया कि नई यातायात व्यवस्था किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होगी, इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। वहीं गुरुवार की बैठक में तय हुआ था, कि जल्दी ही एसपी से मिलकर आरजीटीए, एफजेसीआईआई, एवम अन्य व्यवसायिक संगठन मिल कर विस्तृत चर्चा करेंगे, तब तक नई व्यवस्था लागू नहीं होगी। मौके पर आरजीटीए के ऋषिदेव यादव (अध्यक्ष) धीरज ग्रोवर (सचिव), सुनील सिंह चौहान, दीपक सिंह, प्रभाकर सिंह, रवींद्र दुबे, रत्नेश सिंह, उदय सिंह, जितेन्द्र सिंह साथ ही झारखंड मिनी ट्रक ऑनर एसोसियेशन के रवींद्र सिंह उपस्थित थे।