रांची (ब्यूरो) । नामकुम झारखंड का सर्वोच्च प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023 को लेकर उम्मीद फाउंडेशन ने पोस्टर लांच किया। आगामी 3 जनवरी 2024 को झारखंड का प्रतिष्ठित और सर्वोच्च जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, फिल्म निर्देशक नंदलाल नायक, किशोरी राणा, अंतू तिर्की, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, जनक नायक, संगीता तिर्की, राम अवतार केरकेट्टा, गोपाल पांडे, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव आदि मौजूद थे।

जनता का सम्मान

अतिथियों ने पुरस्कार समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह पुरस्कार राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान करेगा। साथ ही सुन्य से शिखर तक का सफ़र तय कर गांव से निकलकर, राज्य का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों का उचित सम्मान है। पुरस्कार समारोह के माध्यम से राज्य के साढ़े तीन करोड़ लोगों तक जयपाल सिंह मुंडा के जीवनगाथा को पहुंचाने का प्रयास है। संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने बताया कि इस बार छह कैटेगरी में खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोच और खेल को प्रोत्साहित करने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। उम्मीद फाउंडेशन के महासचिव निरंजन भारती ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा की जीवन गाथा के बारे में राज्य के साढ़े तीन करोड़ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। वहीं प्रदीप मिर्धा ने बताया की खिलाड़ी अपने मेहनत संघर्ष से राज्य देश का नाम तो रौशन करते हैं किंतु उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाता है जो मिलना चाहिए। इस अवसर पर प्रदीप मिर्धा, सोनू खलको, मुकेश उरांव, विशाल टोप्पो, सर्वेश मिश्रा आदि मौजूद थे।