रांची (ब्यरो) । हनुमान दल सत्संग सभा प्राचीन श्री राम मंदिर में शुक्रवार को नवदुर्गा पूजा का दूसरा दिन था। सुबह में 8.00 बजे मां दुर्गा का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी मां की पूजा शुरू हुई। पूजा में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। पूजा सुबह 11.00 बजे तक चली। उसके बाद रामायण पाठ का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें मंदिर के सदस्य सक्षम साहू ने व्यास सतनारायण दास जी को माला पहनकर आसन ग्रहण करवाया। उसके बाद 11.30 बजे व्यास जी ने श्री हनुमान चालीसा से रामायण पाठ का शुभारंभ किया। रामायण पाठ संध्या 4.30 बजे तक चली उसके बाद संध्या 5.00 बजे से साबरमती गुजरात से आए कथा वाचक महात्मा परमानंद जी महाराज द्वारा संध्या 7 बजे तक कथा सुनाया गया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

संध्या 7.30 बजे से माता की आरती शुरू हुई जो कि 8.30 बजे तक चली जिसमें की हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित थी। इस तरह दुसरे दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस महायज्ञ में हनुमान दल सत्संग सभा के संरक्षक विजय तिर्की (पूर्व पार्षद), कार्यकारी अध्यक्ष साहु, विकास कुमार, सचिव कैलाश केशरी, निरज कुमार, हरिशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष उमंग अमिति साहु, आशीष कुमार, उपाध्यक्ष पप्पु ठाकुर, गोल्डी, प्रचार मंत्री अमन श्रीवास्ताव, संकेत, वरीय सलाहकार राजेन्द्र साहु (राजु), जगन्नाथ साहु, अरूण केशरी, साबु, महानन्द महतो, आनन्दराम साहु, बैजनाथ केशरी, राणा नायक, मोनू सिंह, राजु सिंह, कन्तु पाण्डे, विनोद श्रीवास्तव, कृपाशंकर महतो, संजय साहु, नरेश साहु, सुदेश साहु, रमेश महतो, अश्वीनी मोहन, सुरेश मास्टर, विजय राम, प्रतीक कुमार, शेरू सिंह, नकुल नायक। सदस्य मोनू, राहुल, संकेत, आशीष, सक्षम, रुद्र, सुभाष एवं सभी सदस्य मिलकर कार्य कर रहे है।