रांची (ब्यूरो) । रांची से बुधवार को भोले की फौज संस्था से जुड़े श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा पर निकाला। रांची पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के समीप जयकारे और पहाड़ी मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के जत्थे को विदा किया गया। इसके बाद सभी रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से ट्रेन से शिव भक्त पहले दिल्ली और फिर जम्मू पहुंचेंगे।

शिवलिंग का दर्शन

कश्मीर में पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग का दर्शन करने के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर सभी के लिए मंगल कामना करेंगे। सभी भक्तों का पूर्व से अमरनाथ यात्रा का श्राइन बोर्ड से पंजीयन हो चुका है। जत्थे में 20 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। रांची से यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में विजय गुप्ता, आकाश वर्मा, विवेक सिंह, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र प्रसाद पहलवान, श्रीकांत जायसवाल, सुनील सिंह, रवि सोनी, जितेश कुमार, सोनू निशांत, मनोज साव समेत अन्य शामिल है।

लाइब्रेरी की हुई शुरुआत

नॉलेज हब लाइब्रेरी आरोही हाइट्स केतारी बागान,चुटिया रांची का विधिवत उद्घाटन नगर अधीक्षक राजकुमार मेहता ने फीता काट कर किया। एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि चुटिया जैसी घनी आबादी में इस तरह की सुविधा के साथ लाइब्रेरी का होने से विद्यार्थियों को फायदा होगा। लाइब्रेरी हर छात्र जीवन का एक हिस्सा होता है, यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर यहां अ'छे-अ'छे शिक्षक और मोटिवेशनल गाइड को बुलाकर विद्यार्थियों का मनोबल को बढ़ाने का भी काम किया जाएगा।