रांची (ब्यूरो) । गुरुवार को विजय एंड टू स्टार एंटरटेनमेंट और मनोरमा पिक्चर्स के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म सेटलमेंट प्रीमियर पीवीआर सिनेमा में की गई। इस फिल्म निर्देशक दिनेश शाहदेव रांची से और प्रोड्यूसर विजय अग्रवाल चतरा के हैं। फिल्म सेटलमेंट शुक्रवार को रिलीज होगी। प्रीमियर के दौरान निर्देशक दिनेश शाहदेव ने बताया कि पैन इंडिया में रिलीज हो रही और इस फिल्म की कहानी जमीन माफियाओं पर आधारित है। इस फिल्म के कलाकारों में आकाश कुमार मित्तल, प्रिया पारसनाथ गुप्ता, पंकज सिन्हा, जितेंद्र बाहेर, करणया सिंह, आची, रंजीत बिहारी, शालिनी, प्रतीक जायसवाल, शैलेंद्र शर्मा, अमित श्रीवास्तव, प्रियांश राज, हर्ष प्रसाद, स्वास्तिका समां आदि है।

निर्माता हैं विजय कुमार

निर्माता विजय कुमार अग्रवाल, निर्देशक दिनेश शाहदेव, डीओपी पंकज गोस्वामी, आर्ट डायरेक्टर अविनाश कुमार, एडिटर सुमित सिता है। सोना क स्नेहा के लिखे गीतों को संगीत में सजाया है सिद्धार्थ राय ने स्वर दिया है प्रियांक राज शमां, देपिका ठाकुर, पालयी श्रद्धा ने कहानी दिनेश शाहदेव व विजय कुमार अग्रवाल ने लिखी है। कहानी जमीन माफियाओं से जुड़ी हैं, जिसमें भोल-भाले व शरीफ लोगों की जमीन हड़पने के लिए कैसे माफिया लगे रहते हैं। उसी से मुक्त कराने का एक सेटलमेंट ग्रुप बनाया जाता है, जो अपने प्रयास से इस समस्या से निजात दिलाते हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य में की गई है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस व डामा का पूरा डोज है। सभी कलाकार व तकनीशियन झारखंड-बिहार के ही हैं।