रांची (ब्यूरो) । विमेंस कॉलेज, रांची की प्राचार्या डॉ सुप्रिया के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई रांची विमेंस कॉलेज (प्रोग्राम ऑफिस डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह, डॉ हर्षिता सिंहा) ने भारत सरकार के आदेशानुसार स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोस्टर प्रतियोगिता रांची विमेंस कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक के स्मार्ट रूम में आयोजित की गई। प्राचार्या ने कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की थीम स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता- 2024 के साथ भारत में एक अभियान की शुरूआत की गई है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा अत्यंत दुर्गम और गंदे स्थानों के समयबद्ध एवं लक्षित बदलाव पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विभिन्न प्रतियोगिता, रैली और स्वच्छता अभियानों के माध्यम से आप सभी यह जागरूकता संदेश जन-जन तक फैलाने के लिए सरकार का साथ दे रही हैं। यह गर्व की बात है।

ये स्टूडेंट्स हुईं शामिल

पोस्टर प्रतियोगिता में स्नेहा सिंह, मीना कुमारी, अनीता उरांव, अस्ती कुमारी रजक, कुमारी मानसी, खुशी सिंह, मीनू कुमारी, खुशी कुमारी, राखी कुमारी, सलोनी कुमारी, श्वेता कुमारी, आयुषी वर्मा, स्मृति कुमारी, रिशु कुमारी, संजना कुमारी, तान्या, सुप्रिया, स्नेहिल एक्का, स्वाति कुमारी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, आंचल कुमारी, कौशिकी कुमारी, ऋषिका प्रकाश, श्रुति कुमारी, विशाखा कुमारी, रिया कुमारी, तनिष्क मिश्रा, आकांक्षा, दीक्षा कुमारी, सुमन कुमारी, सोनम कुमारी, रोशनी परवीन, आस्था कुमारी, अंजली कुमारी ने सहभागिता की एवं कार्यक्रम में लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने भागीदारी सुनिश्चित की।