रांची (ब्यूरो) । देश का सबसे बडा आभूषण ब्रांड और टाटा समूह का सदस्य तनिष्क ने त्योहारी सीजन के अवसर पर अपना सबसे नया मास्टरपीस नव रानी कलेक्शन प्रस्तुत किया है। यह शानदार कलेक्शन आधुनिक रानियों के सम्मान में प्रस्तुत किया गया है। आकर्षक आधुिनकता और भावनाओं का सही संतुलन बनाते हुए यह कलेक्शन उत्सवों की शाही भावना का जश्न मनाता है। महारानियों के दरबार में शाही महलों और ऐतहासिक विरासत से प्रेरित नव रानी कलक्शन हाथ से बनाए गए आधुनक प्रकार के पारंपरिक आभूषणों की नयी परिभाषा रचता है। यह कलेक्शन, सर्वश्रेष्ठ कुशल कारीगरी को प्रदर्शित करता है।

ओम्ब्रे प्रभाव के साथ

बधरूम सेटिंग काजर में उच्च चमक वाले कुंदन और मिरर फि निश ग्लास इनेमल काम और ओम्ब्रे प्रभाव के साथ रंगीन कुंदन का सुंदर उपयोग किया गया है। नाजुक जाली पैटर्न कालातीत रास रावा और परताज तकनीक साथ ही आकर्षक चंदक और कलगी मोटिफ्स, इन तकनीकों का उपयोग कर के शाही और आधुनक आभूषण बनाए गए हैं। 3डी लेजर.कट बीडस और कास्टेड स्टैंप्स ने इन आभूषणों को बेजोड सुुुंदरता प्रदान की है। ये आभूषण राजसी वैभव का आविष्कार बन गए हैं। चाहे वह स्टेटमेंट नेकवियर हो या नाजुक ढंग से डिजाइन किए गए झुमके हर आभूषण राजसी है और आधुनक महिलाओं की पसंद के अनुरूप तैयार किया गया है। तनिष्क का विशेष त्योहार शगुन ऑफर में सोने के आभूषणों पर हर ग्राम पर 101 रुपयों की छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं डायमंड ज्वेलरी की कीमतों पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। जिसका लाभ 3 नवंबर तक उठाया जा सकता है। झारखंड के सभी तनिष्क स्टोर्स में यह विशेष शगुन प्रमोशन चलाया जाएगा।