जमशेदपुर (ब्यूरो): ग्राम विकास संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के काम में तेजी लाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा पश्चिमी कीताडीह के प्रेमकुंज चौक से शुरू हुई। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीण अपने हाथ में डेकची, बाल्टी लेकर बागबेडा जलापूर्ति योजना का काम तेज रफ्तार से करने का नारा लगा रहे थे। पदयात्रा पूरे कीताडीह पश्चिम पंचायत का भ्रमण कर यादव क्लब में सभा में तब्दील हो गयी। यहां वक्ताओं ने कहा कि बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम पिछले आठ वर्षो से धीमी गति से चल रहा है। क्षेत्र के लोग पानी के लिए त्राहीमाम कर रहे हैं। लोगों ने 2024 में क्षेत्र के लोगों को पानी उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा की जायेगी।

इनकी रही मौजूदगी

पदयात्रा में नीरज सिंह, शिवजी सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, कुमोद यादव, जेपी गोस्वामी, विवेक झा, सोसो यादव, सुरेंद्र राय, ओम प्रकाश यादव, राम वृक्ष शर्मा, अशोक सिंह, भीम मंडल, कामदेव शर्मा, परमेश्वर साह, अनिल गोस्वामी, विष्णु ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।

लाभार्थी सम्मेलन कार्यशाला आयोजित

भाजपा सोनारी मंडल में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं मंच मोर्चा के अधिकारी, संयोजक और सहसंयोजकों का जुटान हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सोनु ठाकुर, सुनील सिंह, रीता सिंह, नारायण प्रसाद, सतेन्द्र सिंह यादव, संजय मुंडा, प्यारे लाल, सुजीत आदित्य, दीपक नाग, शंकर राय, कृष्णा यादव, उज्वल सिंह, कबिता मुंडा, सरिता लाल, शिमा देवी, बिराज दे, काजल मुखर्जी, कैलाश सरदार आदि शामिल हुए।