जमशेदपुर (ब्यूरो): तेजी से बदलते जलवायु ने विश्व समुदाय की चिंताओं को बढ़ा दिया है। पर्यावरण से जुड़े गंभीर चिंताओं को लेकर विश्व भर के देशों की बैठक इस वर्ष सऊदी अरेबिया में होनी है। इसी बीच झारखंड के कोल्हान इलाके में सक्रिय सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन को एनवायरो केयर ग्रीन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। शनिवार को ठाणे, मुंबई में आयोजित समारोह में निश्चय के युवा प्रतिनिधि आकाश महतो ने सम्मान ग्रहण किया। संस्था को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व 10,000 रुपए की इनामी राशि प्रदान गई। वहीं निश्चय फाउंडेशन, झारखंड व अन्य 5 संस्थानों के प्रतियोगिता जीतने पर महाराष्ट्र के रामटेक में जियोटैग वाले 5-5 पौधे भी लगाए गए हैं, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
विजेता चुना गया
एनवायरकेयर ग्रीन अवार्ड एनवायरकेयर लैब्स के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाले लघु उद्यमों, कॉरपोरेट, एकेडमिक व सामाजिक संस्थानों को सम्मानित किया जाता है। निश्चय के द्वारा शुरू किए गए 'एक पैड, एक पेड़Ó अभियान व अन्य शैक्षणिक प्रयासों को दुनिया भर से आए 65 प्रविष्टियों में से विजेता चुना गया। 'एक पैड, एक पेड़Óअभियान के माध्यम से निश्चय माहवारी स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के साझा संदेश को समुदाय के बीच प्रचलित कर रही है। निश्चय के संस्थापक तरुण कुमार ने कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि हम बेहद सीमित संसाधनों में जनभागीदारी से झारखंड के सुदूर इलाकों में समुदाय को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है, ताकि जागरूक बच्चे व युवा समाज को बेहतर दिशा दे सके।