जमशेदपुर (ब्यूरो): विजय कारगिल दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने युद्ध नायकों के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया। कैडेट्स के बीच क्विज, कविता, भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रेयाज ने युद्ध नायकों के बारे में अपने विचार भी साझा किए और प्रतियोगिता में जीतने वाले कैडेट्स को पुरस्कार भी दिए। डॉ। इंदरसेन, डॉ। बी.एन। त्रिपाठी, डॉ। आले अली, डॉ। फिरोज इब्राहिमी, डॉ। (उधम, शहबाज, मुजाहिदुल इस्लाम), साजिद और अन्य कई शिक्षक कार्यक्रम मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। विजय कारगिल दिवस के अवसर पर कैडेट्स द्वारा कॉलेज ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

ग्रैंड पैरेंट्स डे पर कई कार्यक्रम

मानगो स्थित अहसीन इंटरनेशनल स्कूल मानगो में आज ग्रैंड पैरेंट्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे अपने दादा-दादी के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन आसिफ महमूद, अतिथि अनीसुर रहमान, सीमा परवीन और मुफ्ती निशाद अहमद उपस्थित थे। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ। अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में संगीतमय प्रदर्शन, भावपूर्ण भाषण, शायरी, दादा-दादी को समर्पित नाटक की प्रस्तुति हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण खेल गतिविधियां थीं जिनमें सभी दादा-दादी ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कॉन्सर्ट 2024 का आयोजन

छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में शनिवार को यू-केजी के बच्चों द्वारा कॉन्सर्ट 2024 का अयोजन हुआ, जिसमें यू-केजी के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कॉन्सर्ट का थीम सेरेनेड टू पेरेंट्स था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केनरा बैंक गोविंदपुर शाखा प्रबंधक प्रियंका ने दीप प्रच्च्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में यू केजी के सभी अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान यू केजी के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि बच्चों के समावेशी एवं बौद्धिक विकास की वृद्धि के लिए उनको शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ गैर शैक्षणिक क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ाने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम का अयोजन महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों को लगभग हर क्षेत्र में निपुण बनाया जा सकता है।