जमशेदपुर (ब्यूरो): जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनका निर्वाचन रविवार को सिदगोड़ा के सोन मंडप में आयोजित वार्षिक आम सभा एवं कार्यकारिणी समिति चुनाव में किया गया।

दिया गया प्रमाण-पत्र

एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर सरयू राय के अलावा वरीय उपाध्यक्ष के रूप में एमपी सिंह, खेल अधिकारी के रुप में विवेक कुमार और संजीव कुमार, उपाध्यक्ष के रुप में पवन कुमार, रामनाथ सिंह, उषा बाखला और बलदेव सिंह नेहरा चुने गए। सचिव पद पर विक्टर विजय समड, संयुक्त सचिव पद पर मुकेश कुमार, श्रवण कुमार, राधा वर्मा, खुशबू विश्वकर्मा और दयाल सिंह मेहरा का निर्वाचन हुआ। वहीं, कार्यालय सचिव के र6प में एसके शर्मा चुने गए तो श्याम कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष बने। इसी तरह तकनीकी निदेशक के रुप में सुबोल चटर्जी चयनित हुए। इनके अलावा कार्यकारिणी में शंभू मुखी डुंगरी, एम अरशद, राजकुमार सिंह, गोमिया सुंडी, सिद्धू किस्कू, विवेकानंद, चीफ कुमार, गंधर्व कुमार, विशाल कुमार, अमृतलाल मिंज, आरती विश्वकर्मा, सिम्मी कुमारी, अनीता महतो, शिवाजी तिवारी, सुदीप कुमार, नितिन कुमार, बलराम, उपेंद्र बानरा, लल्लन सिंह यादव, कमलेश कुमार और नरेंद्र कुमार को शामिल किया गया। चुनाव के उपरांत चुने हुए अधिकारियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इनकी रही मौजूदगी

आम सभा में प्रतिभागी प्रतिनिधि के रुप में पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी ग्यारह प्रखंडों के प्रतिनिधि, खो खो खेल के प्रेमी पूर्व एवं उदित खिलाड़ी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी वरीय अधिवक्ता (जमशेदपुर न्यायालय) शिव शंकर प्रसाद और सहायक अधिवक्ता राकेश उरांव थे। पर्यवेक्षक के रुप में गोडवीन टोपनो (अध्यक्ष सिमडेगा जिला खो-खो संघ) सहायक पर्यवेक्षक के रुप में सत्येंद्र प्रसाद (सचिव चतरा जिला खो-खो संघ) मौजूद रहे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में संतोष प्रसाद (महासचिव झारखंड राज्य खो खो एसोसिएशन) तो पूर्वी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि के रुप में जगदीश प्रसाद (सचिव पूर्वी सिंहभूम कबड्डी संघ), गोपाल कुमार (झारखंड ताइक्वांडो संघ के सचिव) उपस्थित थे। ड्ड