जमशेदपुर (ब्यूरो): मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सफाई कहीं नजर नहीं आ रही है। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह का है कि अपने मुख्य कार्य से पीछे भाग रहा है। विकास सिंह ने बताया कि मानगो डिमना मुख्य सडक़ की स्थिति ऐसी है, जैसे कचरे का डंपिंग यार्ड हो। हर चौक चौराहे में कचरे का अंबार भरा पड़ा हुआ है। भारी बदबू के कारण कचरे के अगल-बगल से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी नाक और मुंह ढंक कर जाना पड़ रहा है। डिमना मेन रोड के बगल में रहने वाले दुकानदार एवं स्थानीय लोगों का बदबू के कारण जीना दुश्वार हो गया है।

सबसे अधिक व्यस्ततम सडक़

स्थानीय लोगों के बुलावे पर डिमना मुख्य सडक़ के मून सिटी के समीप पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने देखा कि बच्चे विद्यालय से मुंह और नाक ढंक कर जा रहे हैं। विकास सिंह ने कहा कि यह जमशेदपुर का सबसे अधिक व्यस्ततम सडक़ है। सभी वीवीआईपी लोगों का आवागमन इसी सडक़ से होता है, लेकिन फिर भी मानगो नगर निगम के आला अधिकारी मौन बैठे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपने मुख्य साफ सफाई के कार्य से विमुख होकर स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता की दरबारी करने में पूरा समय व्यतीत करते हैं। कहा कि पूरा नगर निगम भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन गया है सिर्फ और सिर्फ टेंडर मैनेजमेंट का कार्य नगर निगम में किया जाता है।

विकास सिंह ने कहा कि गंदगी को देखते हुए पूरे एक सप्ताह क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा चलाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो पूरे क्षेत्र के कचरे को इक_ा कर उपायुक्त कार्यालय के सामने डंप कर दिया जाएगा।