कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। जागरण न्यू मीडिया ने अपनी नई वेबसाइट मराठी जागरण को लॉन्च कर दिया है। यह पोर्टल खास तौर पर मराठी भाषी लोगों के लिए डेडिकेटेड न्यूज वेबसाइट है। इसमें पाठकों को मराठी भाषा में समाचार, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और अन्य कई तरह की विश्वसनीय खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इस वेबसाइट को मराठी भाषी पाठकों की रुचि और उनकी जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। मराठी जागरण वेबसाइट रियल टाइम न्यूज कवरेज, लेख, वायरल वीडियो और मल्टीमीडिया सहित कई खबरों को पाठकों तक पहुंचाएगी। मराठी जागरण की लॉन्चिंग को महाराष्ट्र के सम्मानित नेताओं से सराहना भी मिली। साइट लॉन्चिंग के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार शामिल रहे।

marathi jagran launch: जागरण न्यू मीडिया की मराठी वेबसाइट हुई लॉन्च,महाराष्ट्र के लोगों तक पहुंचेगीं विश्वसनीय खबरें

अन्य भाषाओं में भी होगा विस्तार
जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि डिजिटल परिदृश्य में स्थानीयता एक प्रमुख तत्व बना हुआ है। मराठी जागरण को लॉन्च करने के साथ, हम स्थानीय और वैश्विक मराठी भाषी दर्शकों को उनकी मूल भाषा में खबरें प्रदान कर उनके साथ अधिक गहराई से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये पहल देशभर में हमारे दर्शकों की विविध भाषाई प्राथमिकताओं को पूरा करने के हमारे व्यापक मिशन का एक हिस्सा है। हम इसी लॉन्चिंग को लेकर उत्साहित हैं और जल्द ही अधिक से अधिक भाषाओं में इसका विस्तार करेंगे।

marathi jagran launch: जागरण न्यू मीडिया की मराठी वेबसाइट हुई लॉन्च,महाराष्ट्र के लोगों तक पहुंचेगीं विश्वसनीय खबरें

भरोसेमंद और सत्यापित सामग्री
वहीं, जागरण न्यू मीडिया के प्रधान संपादक राजेश उपाध्याय ने कहा कि मराठी जागरण की लॉन्चिंग हमारे दर्शकों के साथ अधिक व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मराठी जागरण न केवल दुनियाभर के दर्शकों को समय पर और प्रासंगिक खबर प्रदान करेगा, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न भी मनाएगा। हम अपने पाठकों के साथ जुड़ने और उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करने के लिए तत्पर हैं, जो विश्वसनीय और सत्यापित सामग्री के साथ उनकी आवाज और मूल्यों को दर्शाता है। मराठी जागरण वेबसाइट अब marathijagran.com पर लाइव है।

marathi jagran launch: जागरण न्यू मीडिया की मराठी वेबसाइट हुई लॉन्च,महाराष्ट्र के लोगों तक पहुंचेगीं विश्वसनीय खबरें

जागरण न्यू मीडिया के बारे में जानें
बता दें कि जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 97.5 मिलियन से अधिक यूजर्स (Comscore MMX Multi-Platform; March 2024) तक है और इसने भारत में शीर्ष न्यूज वेबसाइटों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कंपनी एक दिन में 7,000 से अधिक स्टोरी और 40 वीडियो प्रकाशित करती है। कंपनी के पास राष्ट्रीय और हाइपरलोकल समाचारों को कवर करने वाली समर्पित वेबसाइटें हैं, जिनमें www.jagran.com, www.naidunia.com,www.inextlive.com, www.punjabijagran.com, www.gujaratijagran.com और english.jagran.com शामिल हैं।

इनके अलावा तीन भाषाओं में हेल्थ वेबसाइट www.onlymyhealth.com; तीन ही भाषाओं में महिला फोकस पोर्टल www.herzindagi.com और शिक्षा पर केंद्रित वेबसाइट www.jagranjosh.com है। साथ ही 12 भाषाओं में फैक्ट चेक वेबसाइट www.vishvasnews.com और इन-हाउस प्रोडक्शन हाउस रॉकेटशिप फिल्म्स भी है।

National News inextlive from India News Desk