कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Jagran Agri Panchayat Summit: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जागरण न्यू मीडिया की ओर से मंगलवार को दिल्ली के द अशोका होटल में आयोजित 'जागरण एग्री पंचायत समिट एंड अवॉर्ड' को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की सेवा मेरे लिए भगवान की सेवा के समान, ये सिर्फ अन्‍नदाता नहीं, बल्कि जीवन दाता हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जीडीपी में 18 प्रतिशत सीधे कृषि का योगदान हैं, इसके अलावा किसान फ्रीज भी खरीदता है, कूलर भी खरीदता है, जिससे उसका योगदान भारत की अर्थव्यवस्था में भी होता है। उन्होंने कहा कि किसान सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता भी है।

पीएम नरेंद्र मोदी कृषि के प्रति समर्पित: शिवराज
शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री बनने के बाद मैंने सभी प्रधानमंत्रियों के भाषण पढ़े लेकिन अफसोस कि किसी भी प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर से किसानों का जिक्र नहीं किया। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू का बहुत आदर करता हूं, लेकिन अपने तीन कार्यकाल में एक बार भी लालकिले से उन्‍होंने किसानों का जिक्र नहीं किया। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी कृषि के प्रति समर्पित हैं। किसान उनकी प्राथमिकता हैं।

गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने संबोधन के दौरान कृषि को लेकर सरकार की छह प्राथमिकताएं गिनाईं, जो कि इस प्रकार हैं:-
खाद्य सुरक्षा मजबूत करना, उत्‍पादन बढ़ाना और किसानों की आय बढ़ाना।
उत्‍पादन की लागत घटाना।
उत्‍पादन की सही कीमत देना।
प्राकृतिक आपदा के दौरान किसानों के नुकसान की करना।
फसलों का विविधिकरण करना।
आने वाली पीढ़ी के लिए धरती सुरक्षित रखना।

'तैयार कीं 106 तरह की उन्नत फसलें'
शिवराज सिंह ने मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्‍पादन बढ़ाने के लिए 106 तरह की उन्‍नत फसलें तैयार की हैं, जिनमें कई फसलें कम दिनों में तैयार हो जाती हैं। साथ ही नई-नई पद्धित तैयार करना और किसानों तक पहुंचाना। हमारा मिशन लैंड टू लैब का रोडमैप तैयार करना है। किसान लैंड में काम करता है और वैज्ञानिक लैब में दोनों की दूसरी तय करने पर हमारी सरकार काम कर रही है। मोदी सरकार उपलब्ध्यिां गिनाते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि 2014 तक जो एमएसपी तय होती थी। आज मोदी सरकार उससे दोगुनी एमएसपी दे रही है।

किसानों को मिला सम्‍मान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्ल की खेती करने वाले महाराष्ट्र के अशोक मानवानी, खजूर की खेती करने वाले राजस्‍थान से सदौला राम चौधरी, उन्‍नत खेती करने वाले उत्‍तराखंड से नरेद्र सिंह मेहरा और ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले छत्‍तीसगढ़ के वैभव चावड़ा को सम्‍मानित किया।

National News inextlive from India News Desk