कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Shraddha Kapoor Relation With Rajkummar Rao In Stree 2: क्या स्त्री 2 में राजकुमार राव की बेटी हैं श्रद्धा कपूर? जी हां, मुझे भरोसा है कि आप सब ने अब तक स्त्री 2 तो देख ही ली होगी। तो आपके हिसाब से इस फिल्म में आखिर श्रद्धा कपूर है कौन? क्योंकि पहले पार्ट तक तो यही लग रहा था कि श्रद्धा खुद ही स्त्री है। लेकिन पार्ट 2 में खुद श्रद्धा ने बताया कि वो स्त्री नहीं बल्कि स्त्री की बेटी हैं। मूवी में ये भी बताया गया कि, स्त्री का एक प्रेमी होता है, जिसे सरकटा मार देता है। मतलब सरकटा स्त्री और उसके प्रेमी को उनकी बेटी के सामने मार देता है।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

क्या है राजकुमार और श्रद्धा कपूर का रिश्ता?
वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो, स्त्री को सिर्फ विक्की यानी की राजकुमार की आंखों में प्यार दिखता है। अगर ऐसे देखा जाए तो कहीं राजकुमार राव ही तो स्त्री का प्रेमी नहीं है, जिसे सरकटे ने मारा था? इस लॅाजिक के हिसाब से कहीं श्रद्धा कपूर राजकुमार राव की बेटी तो नहीं है? लेकिन स्त्री 2 में श्रद्धा राजकुमार को पापा की तरह तो बिलकुल ट्रीट नहीं कर रही है। तो फिर तो स्त्री 3 में मां-बेटी में ही वार हो जाएगा क्योंकि, अब तो दोनों का लवर एक ही है। तो आखिर राजकुमार और श्रद्धा कपूर का फिल्म में क्या रिश्ता है, ये तो इस फिल्म का अगला सिक्वल स्त्री 3 में ही क्लियर होगा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk