स्न्क्त्रन्ढ्ढयश्वरुन्: गम्हरिया पुलिस ने घर में घुसकर गहने चोरी करने के आरोपित बलरामपुर के पति-पत्नी को चोरी की गई जेवरात के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। रविवार को गम्हरिया थाना में आयोजित प्रेसवर्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि

पांच जुलाई को वादिनी आरती देवी के घर में पूजा का आयोजन किया गया था, जिसके लिए उन्होंने ट्रंक में अभूषण रखा था। उसी दिन रात दस बजे के लगभग रेखा वर्मा वादिनी के फ्लैट में आई और पूजा में पहनने वाले अभूषण एवं साड़ी को देखकर अपने घर चली गई। दूसरे दिन सुबह रेखा वर्मा वादिनी के घर में आई। उस समय वादिनी बाथरुम में नहा रहीं थीं। रेखा वर्मा ने आवाज दी तो उन्होंने उसे बताया कि वे नहा रहीं हैं, बाद में आईएगा। स्नान कर वादिनी जब बाथरुम से बाहर आईं तो अपनेच्बच्चों से पूछी कि रेखा अंटी कहां गई.च्बच्चों ने बताया कि अंटी अभी-अभी निकली है। इसके बाद बादिनी कपड़े एवं गहने पहनने के लिए कमरे में गई तो उन्हें गहने नहीं मिले। एसडीपीओ ने बताया कि कुछ दिनों के बाद वादिनी आरती देवी के पति सतीश कुमार सिंह ने फेसबुक पर रेखा देवी की फोटा देखा और अपनी पत्नी को दिखाया। जिसमें रेखा देवी वादिनी आरती देवी के घर से चोरी की गई गहने पहनी हुई थी। उक्त फोटो को निकालकर आरती देवी ने 16 जुलाई को गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत की। आरती देवी की लिखित शिकायत पर गम्हरिया थाना में रेखा वर्मा, साकिन बलरामपुर थाना गम्हरिया एवं उसके पति सुनील वर्मा साकिन बलरामपुर के विरुद्ध धारा 380 भादवि घर में घुसकर चोरी करना के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

छापामारी टीम का गठन

कांड में चोरी गए सामान की बरामदगी एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पुअनि श्रीमननारायण मिश्र एवं सअनि नगेंद्र सिंह, अजय कुमार राय व महेश उरांव को शामिल किया गया। अनुसंधान के क्रम में रेखा वर्मा एवं उसके पति सुनिल वर्मा को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ की गई। पूछताछ के क्रम में रेखा वर्मा ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके निशानदेही पर चोरी की गई गहने दो सोने की अंगूठी, सोने का एक मंगल सूत्र, सोने का झुमका एक सेट, एक सोने का चैन, एक सेट सोने का लौकेट, एक सोने का नाथिया एवं छह पीस सोने की मोती कुल वजन 64.790 ग्राम बरामद किया। जिसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। गम्हरिया पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें न्यायिक प्रतिरक्षा में जेल भेज दिया गया।