Daily Horoscope 7 May In Hindi : Buddha Purnima 2020 के दिन अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर आप सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। मेष (Aries) : आज आपका दिन बच्चों के साथ ढेर सारी खुशियों के बीच बीतेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। धार्मिक कार्यों में भी समय व्यतीत हो सकता है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

वृष (Taurus) : आज नई दिशा में किसी नए कार्य की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

मिथुन (Gemini) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। इन जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।

Born Today: Keshav Prasad Maurya, Deputy CM of Uttar Pradesh

आज का राशिफल 7 मई: बुद्ध पूर्णिमा पर किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन,यहां पढ़ेें

सिंह (Leo) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- किसी भी तरह की नई शुरुआत न करें।

कन्या (Virgo) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

तुला (Libra) : आज का दिन आपके प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का आपका दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है। विशेष लाभ मिलने के योग हैं। पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

आज का राशिफल 7 मई: बुद्ध पूर्णिमा पर किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन,यहां पढ़ेें

धनु (Sagittarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

मकर (Capricorn) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

मीन (Pisces) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk