पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव बहुत जल्दी-जल्दी होते हैं। आपके लिए जनवरी, फरवरी, मार्च महीने की स्थिति इस साल अच्छी रहेगी।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च की अधिकता व अज्ञात भय के कारण मन परेशान रहेगा। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें ।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक सफलता का संयोग बन रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्या न करें- आज अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान का साथ मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। नव प्रेम का आगमन हो सकता है। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतेें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। यात्रा से आपको लाभ हो सकता है। आप धार्मिक बने रहेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होने देें।
Born today : Rucha Hasabnis, Indian actress


सिंह राशि -
आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। क्या न करें- आज के दिन नसों की समस्या को हल्के में ना लें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपको अपने जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा। क्या न करें- आज मानसिक परेशानी को नजरअंदाज ना करें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी ना करें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने संतान एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन प्रेम में कलह ना करें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। क्या न करें-आज घरेलू कलह की शुरुआत ना करें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा।रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। धनागमन होगा। क्या न करें-आज अपनी जुबान को अनियंत्रित ना होंने दें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार हो रहा है। आपके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करेंं।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता हो जाएंगी। आपको संतान एवं प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज गलत श्रोत से पैसे ना कमाएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk