कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Anant-Radhika Sangeet Ceremony: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी सिर्फ कुछ दिन बाद अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी रचाने वाले हैं। कपल की शादी करीब एक साल से सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं दो-दो प्री वेडिंग फंक्शन करने के बाद अब 12 जुलाई को अनंत-राधिका अपनी शादी का जश्न मनाने को तैयार हैं। दोनों के वेडिंग फंक्शन 1 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो शादी के दिन तक चलेंगे। इसी बीच अंबानी परिवार ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अनंत राधिका की ग्रैंड संगीत सेरेमनी होस्ट की। इस संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारों ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए।

रणवीर सिंह ने अपने डांस से लूटी लाइमलाइट
अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में एक्टर रणवीर सिंह ने रिप्पड जींस और व्हाइट टी शर्ट में अपने धासू डांस से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। NMACC में होस्ट की गई इस लैविश संगीत पार्टी में रणवीर सिंह के अलावा कई सितारों ने शिरकत की। रणवीर के अलावा पार्टी में खुद अंबानी परिवार ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। जिसमें नीता अंबानी मुकेश अंबानी, श्लोका मेहता, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट में एक फैमिली डांस प्रेजेंट किया।

दूल्हे राजा के साथ नाचे सलमान खान
इसके अलावा अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में भाईजान सलमान खान ने भी कमाल का डांस किया। वहीं उनका साथ देने के लिए अनंत अंबानी भी उनके साथ स्टेज पर उतरे। दोनों ने बॉलीवुड गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है...' गाने पर एक साथ डांस किया। बात करें सल्लू भाई के लुक की तो उन्होंने ब्लैक कलर के टक्सिडो को इस संगीत सेरेमनी के लिए चुना।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk